March 2, 2026
Bhilai की BJP पार्षद प्रियंका भोला साहू की 6 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

Bhilai की BJP पार्षद प्रियंका भोला साहू की 6 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

Sep 8, 2025

भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र की बीजेपी पार्षद प्रियंका भोला साहू के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी कर करीब 6 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और एक आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है।

 

मामला क्या है?

भिलाई छावनी थाना पुलिस के अनुसार, पार्षद प्रियंका साहू का हर महीने खाते में 15 हजार रुपए का वेतन आता है। कुछ समय पहले उन्होंने अपने एक कर्मचारी को अपना यूपीआई नंबर और बैंक का पासवर्ड दिया था जिससे वह पैसा निकाल सके।

हालांकि, कर्मचारी ने इस विश्वास का दुरुपयोग किया और हजारों रुपए का गबन कर लिया। जांच में पता चला कि आरोपी ने यह रकम अपने च्वाइस सेंटर के बैंक खाते में ट्रांसफर कर उससे पैसा निकलता रहा।

पुलिस की कार्रवाई

पीड़ित पति भोला साहू की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 418(4) के तहत केस दर्ज किया। छावनी डीएसपी हेमप्रकाश तिवारी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

 

ठगी और बैंक ट्रांजेक्शन का मामला

जांच में पाया गया कि आरोपी ने पार्षद के बैंक खाते से रकम निकालकर अपने और संबंधित केंद्र के खाते में ट्रांसफर किया। इस तरह उसने करीब 6 लाख रुपये की ठगी की।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix