March 2, 2026
Raipur  में मौसम ने बदला मिजाज, गरज-चमक के साथ बरसी बारिश

Raipur में मौसम ने बदला मिजाज, गरज-चमक के साथ बरसी बारिश

Sep 8, 2025

रायपुर में रविवार देर शाम करीब 7 बजे मौसम अचानक बदल गया। तेज गरज और बिजली की चमक के साथ कई इलाकों में बारिश हुई। इस दौरान गर्मी और उमस से लोगों को राहत तो मिली, लेकिन जगह-जगह जलभराव ने परेशानी भी बढ़ा दी। मौसम में यह बदलाव चंद्र ग्रहण से करीब तीन घंटे पहले देखने को मिला।

बारिश से राहत और चिंता दोनों

  • शाम 6 बजे के बाद बादल उमड़ने लगे और तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली चमकने लगी।
  • कई इलाकों में रिमझिम तो कुछ जगहों पर तेज बारिश हुई।
  • मौसम ठंडा हो गया और लोगों को उमस से राहत मिली।
  • वहीं गणेश समितियों को बारिश की वजह से कार्यक्रम और पंडालों को लेकर चिंता बढ़ गई।

 

जलभराव के हालात

रात तक जारी बारिश से रायपुर के संतोषी नगर सहित कई इलाके पानी-पानी हो गए।

मुख्य सड़कों पर जलजमाव के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई।

कई स्थानों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही, जिससे लोगों को देर रात तक परेशानियों का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग का अलर्ट

  • मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में 13 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
  • कुछ जिलों में भारी वर्षा भी हो सकती है।
  • रविवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री और न्यूनतम 20.6 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज हुआ।
  • बारिश के चलते मौसम में ठंडक महसूस की गई।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix