
Raipur:फर्जी विज्ञापनों का जाल, Share trading और Job के नाम पर ठगी
रायपुर में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप के जरिए साइबर ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। शेयर मार्केट में भारी मुनाफा, ऑनलाइन जॉब, गैंबलिंग और मैट्रीमोनियल साइट्स के लुभावने विज्ञापनों के झांसे में आकर लोग लाखों रुपये गंवा रहे हैं। ठग फर्जी ऐप्स, लिंक्स और मोबाइल नंबरों के जरिए लोगों को टेलीग्राम और व्हाट्सऐप ग्रुप्स में जोड़ते हैं, जहां निवेश के नाम पर उनसे पैसे जमा करवाए जाते हैं।

शेयर ट्रेडिंग और सेक्सटॉर्शन की चपेट में लोग
पुलिस के अनुसार, रायपुर जिले में हर साल 500 से अधिक साइबर ठगी के मामले दर्ज हो रहे हैं, जिनमें शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी सबसे ज्यादा है। ठग फर्जी ऐप्स और एआई-जनरेटेड वीडियोज का इस्तेमाल कर लोगों को लुभाते हैं। खासकर अकेलेपन का फायदा उठाकर सेक्सटॉर्शन के जरिए लाखों रुपये की उगाही की जा रही है। साइबर अपराधी फर्जी शेयर ट्रेडिंग, लोन और डेटिंग ऐप्स की एपीके फाइल्स के जरिए पर्सनल डेटा चुराते हैं और मोबाइल हैक कर ठगी को अंजाम देते हैं।

पिछले साल 14,000 मामले, इस साल 8 महीनों में 12,000
रायपुर में साइबर ठगी का आंकड़ा चिंताजनक है। पिछले साल 14,000 से अधिक साइबर ठगी के मामले दर्ज हुए, जबकि 2025 के पहले 8 महीनों में ही 12,000 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। ठग अब पैसे को पहले कई बैंक खातों में ट्रांसफर करते थे, लेकिन अब विदेशी खातों में भी पैसा भेजा जा रहा है, जिससे रिकवरी लगभग असंभव हो गई है। हाल ही में पुलिस ने बैंक खातों को खुलवाकर ऑपरेट करने वाले कुछ साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। कई बड़ी ठगी की वारदातों में करोड़ों रुपये की चपत लग चुकी है, जिसमें डिजिटल अरेस्ट जैसे नए हथकंडों का भी इस्तेमाल हो रहा है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



