
लोगों को Honey Trap में फंसाने वाली अनुरिता बंजारे गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में बहुचर्चित सेक्स रैकेट और ब्लैकमेलिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस रैकेट से जुड़ी 23 वर्षीय महिला आरोपी अनुरिता बंजारे को बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के बकरकूदा गांव से गिरफ्तार किया गया है।

रैकेट का मामला और जांच
पिछले साल इस कांड में कई लोगों को झूठे सेक्स स्कैंडल और दुष्कर्म के मामले में फंसाकर लाखों रुपए वसूले गए थे। इस प्रकरण में आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज था। जांच में तब के एक इंस्पेक्टर से लेकर हवलदार और कुछ आरक्षकों का भी नाम सामने आया था, जिनमें से एक हवलदार की भी गिरफ्तारी हुई थी, जबकि इंस्पेक्टर फरार बताया गया था।
अनुरिता बंजारे की गिरफ्तारी और पूछताछ
अनुरिता पर आरोप है कि वह संभ्रांत घरानों के लोगों, रिटायर्ड अफसरों और कर्मचारियों को हनी ट्रैप कर अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करने के खेल में शामिल थी। पुलिस ने अनुरिता को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की, जिसमें उसने अपने साथियों के साथ यह योजना स्वीकार की।

अब तक की गिरफ्तारी और आगे की कार्रवाई
इस सेक्स रैकेट में अब तक आधा दर्जन से अधिक गिहफ्तारियां हो चुकी हैं, जिनमें शहर के युवा नेता, वकील और पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की कई परतें अभी भी खुलनी बाकि हैं और आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारी हो सकती हैं।
पुलिस की अपील
पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे इस तरह की घटनाओं से सावधान रहें और यदि कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



