
खुर्सीपार Police की बड़ी कार्यवाही: अवैध मादक पदार्थ (गांजा) बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
थाना खुर्सीपार पुलिस ने 04 सितंबर 2025 को मुखबीर की सूचना के आधार पर दीवार बस्ती, मछली मार्केट खुर्सीपार में रेड ऑपरेशन किया। सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा को रखकर बिक्री कर रहा है। मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति अनिकेत देवार (पता: मछली मार्केट खुर्सीपार) को गिरफ्तार किया गया।

बरामदगी
अभियुक्त के कब्जे से लगभग 3.706 किलोग्राम गांजा, जिसकी कीमत करीब ₹20,000/- है, जप्त की गई। गवाहों की मौजूदगी में जप्ती की विधिवत कार्यवाही की गई।
कानूनी कार्रवाई
अनिकेत देवार के खिलाफ धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

दुर्ग पुलिस की निरंतर कार्रवाई
दुर्ग पुलिस, विशेषकर थाना खुर्सीपार, नशे के विरोध में लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। ऑपरेशन विश्वास के तहत इस तरह की सफलताएं समाज में नशा मुक्त वातावरण बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



