March 5, 2026
Chhattishgarh सरगुजा में दो सड़क हादसों में दो की मौत, Police जांच में जुटी

Chhattishgarh सरगुजा में दो सड़क हादसों में दो की मौत, Police जांच में जुटी

Sep 6, 2025

सीतापुर (छत्तीसगढ़), 6 सितंबर 2025: सरगुजा जिले के सीतापुर और उदयपुर में गुरुवार की शाम और रात को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों घटनाओं ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है और हादसों के कारणों का पता लगाने में जुटी है।


सीतापुर में पिता-पुत्र की बाइक दुर्घटना, पिता की मौत

पहली घटना सीतापुर थाना क्षेत्र में हुई, जहां एक पिता और पुत्र बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान उनके सामने चल रही एक पिकअप वाहन के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे बाइक सवार पिता-पुत्र पिकअप से टकरा गए। इस भीषण हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुत्र को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 


उदयपुर में तेज रफ्तार वाहन ने ली बस क्लीनर की जान

 

दूसरी घटना उदयपुर में गुरुवार रात को हुई। यहां एक बस के क्लीनर, जो बाइक पर सवार था, को किसी अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के दो टुकड़े हो गए और इसका अगला पहिया घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर जा गिरा। हादसे में क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix