
GST कटौती से सेकंड हैंड Car मार्केट में हलचल, 50,000 से 1 Lakh रुपये तक गिर सकते हैं पुरानी कारों के दाम
भारत की 56वीं GST काउंसिल बैठक में टैक्स दरों में बड़ी राहत की घोषणा के बाद सेकंड हैंड यानी यूज्ड कार बाजार में दाम घटने की उम्मीद है। नई गाड़ियों पर GST में 8.5% से 12% तक की कमी आने से पुरानी कारों की कीमतें भी 50,000 से 1 लाख रुपये तक कम हो सकती हैं। नई दरें 22 सितंबर 2025 से लागू होंगी।

छोटी और बड़ी कारों पर कितना असर?
- सरकार ने छोटे पेट्रोल, एलपीजी और सीएनजी वाहनों (1200 सीसी तक) और डीजल कारों (4000 मिमी लंबाई व 1500 सीसी तक) पर GST 28% से घटाकर 18% कर दिया है।
- मिड साइज और बड़ी कारों पर अब 28% की जगह नया 40% स्लैब लागू है, लेकिन पहले लगने वाला सेस भी GST में ही मर्ज कर दिया गया है।
- ऐसे में नई कारों के दाम 8.5 से 12 प्रतिशत तक घटेंगे, जिससे पुरानी कारों के रेट भी लगभग इसी अनुपात में गिरेंगे।
पुरानी कारों पर टैक्स का नियम
- पुरानी गाड़ियों पर 18% GST पहले से ही तय है, और ये प्राइस टू प्राइस डील होती है, जिसमें टैक्स शामिल रहता है।
- GST रजिस्टर्ड डीलर को हर बिक्री पर 18% GST मार्जिन पर देना होता है, लेकिन सामान्य व्यक्ति अपनी गाड़ी बेचे तो कोई टैक्स नहीं लगेगा।
- डीलर द्वारा खरीदे व बेचे गए वाहन पर टैक्स केवल उस अंतर (मार्जिन) पर लगेगा। अगर घाटे में बिकती है तो GST शून्य रहेगा।

सेक्टर पर असर
Used Car Market भारत में साल 2025 में 5.5 मिलियन यूनिट्स का था और 2026 में 6 मिलियन यूनिट्स तक पहुंचने का अनुमान है।पिछली वर्षों में 10-12% ग्रोथ के मुकाबले, अब 8-9% ग्रोथ की संभावना जताई गई है।फायदा ग्राहकों और सेक्टर दोनों को मिलेगा—ज्यादा कंजम्पशन, सस्ती डील और बजट में कार खरीदने वालों के लिए बेहतर विकल्प।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



