March 3, 2026
लखौली  Jewellery shop चोरी का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद

लखौली Jewellery shop चोरी का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद

Sep 5, 2025

1.5 लाख रुपये कीमती सोने-चांदी के जेवरात और दो चोरी की बाइक जब्त
रायपुर: थाना आरंग क्षेत्र के ग्राम लखौली में एक ज्वेलरी दुकान में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के जेवरात और दो चोरी की दोपहिया वाहनों को बरामद किया है, जिनकी कुल कीमत लगभग 1,50,000 रुपये है।

ज्वेलरी दुकान को बनाया निशाना
प्रार्थी राजेंद्र सोनी ने थाना आरंग में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी ग्राम लखौली स्थित ज्वेलरी दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। 3 अगस्त 2025 को रात 8 बजे दुकान बंद कर वे घर चले गए थे। अगले दिन, 4 अगस्त 2025 को सुबह 7 बजे उनके बेटे ने सूचना दी कि दुकान के शटर का ताला टूटा हुआ है और कांच भी क्षतिग्रस्त है। प्रार्थी ने दुकान पहुंचकर देखा कि सोने-चांदी के जेवरात और नगदी गायब थी। अज्ञात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर और कांच तोड़कर चोरी की थी। इस आधार पर थाना आरंग में अपराध क्रमांक 441/24, धारा 331(4), 305(ए) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों का सख्त निर्देश
पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नया रायपुर श्री विवेक शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम श्री संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक माना श्री लंबोदर पटेल, प्रभारी एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना प्रभारी आरंग को अज्ञात आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

पुलिस की त्वरित जांच और कार्रवाई
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना आरंग की संयुक्त टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रार्थी और आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ-साथ घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। मुखबिरों की मदद से भी आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

महत्वपूर्ण सुराग और गिरफ्तारी
जांच के दौरान पुलिस को अहम जानकारी मिली, जिसके आधार पर तिल्दा निवासी अजित जोगी और कुलदीप देवार को पकड़ा गया। कड़ी पूछताछ में दोनों ने चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि इस चोरी में थाना पण्डरी और खरोरा क्षेत्र से चोरी की गई दो दोपहिया वाहनों का उपयोग किया गया था।

बरामद माल और कानूनी कार्रवाई
पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के जेवरात और दो चोरी की दोपहिया वाहनों को बरामद किया, जिनकी कुल कीमत लगभग 1,50,000 रुपये है। दोनों के खिलाफ थाना आरंग में अपराध क्रमांक 441/24, धारा 331(4), 305(ए) बी.एन.एस. के तहत कार्रवाई की गई। साथ ही, चोरी की बाइकों के संबंध में थाना पण्डरी और खरोरा में भी अपराध दर्ज हैं

गिरफ्तार आरोपी
अजित जोगी उर्फ पोन्दी देवार, पिता जितेंद्र देवार, उम्र 21 वर्ष, निवासी दीनदयाल चौक, तिल्दा, थाना नेवरा, रायपुर।

कुलदीप देवार, पिता जितेंद्र देवार, उम्र 19 वर्ष, निवासी दीनदयाल चौक, तिल्दा, थाना नेवरा, रायपुर।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V

 

 


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix