March 3, 2026
Raipur:पण्डरी कपड़ा मार्केट में चोरी की सनसनीखेज घटना

Raipur:पण्डरी कपड़ा मार्केट में चोरी की सनसनीखेज घटना

Sep 5, 2025

दो विधि के साथ संघर्षरत बालक और एक आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
रायपुर: पण्डरी कपड़ा मार्केट में एक कपड़ा दुकान में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीन लोगों को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें दो विधि के साथ संघर्षरत बालक और एक अन्य आरोपी शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की गई 25,000 रुपये की नगदी भी बरामद की है

चोरी का लक्ष्य: पण्डरी कपड़ा मार्केट
थाना देवेंद्र नगर क्षेत्र के अंतर्गत पण्डरी कपड़ा मार्केट में प्रार्थी महेंद्र पाल सिंह खुराना की दुकान अमृत हाउस ऑफ कारीगरी को चोरों ने निशाना बनाया। प्रार्थी ने बताया कि 23 अगस्त 2025 को रात 9 बजे दुकान बंद कर वे घर चले गए थे। अगले दिन, 24 अगस्त को दोपहर 2 बजे दुकान के मैनेजर ने दुकान खोली तो सामान अस्त-व्यस्त पाया और कैश काउंटर का ताला टूटा हुआ था। कैश काउंटर में रखी नगदी गायब थी। इस घटना की सूचना पर प्रार्थी ने तुरंत थाना देवेंद्र नगर में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध क्रमांक 172/24, धारा 331(4), 305(ए) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना देवेंद्र नगर की संयुक्त टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, आसपास के लोगों से पूछताछ की और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। साथ ही, मुखबिरों के जरिए भी जानकारी जुटाई गई।

महत्वपूर्ण सुराग और गिरफ्तारी
जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी मिली, जिसके आधार पर तेलीबांधा निवासी आशीष यादव को पकड़ा गया। कड़ी पूछताछ में आशीष ने अपने दो अन्य साथियों, जो विधि के साथ संघर्षरत बालक हैं, के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने दोनों बालकों को भी हिरासत में लिया।

चोरी की रकम बरामद
पुलिस ने तीनों आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 25,000 रुपये की नगदी बरामद की। सभी के खिलाफ थाना देवेंद्र नगर में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार आरोपी
आशीष यादव, पिता दुकालु यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी लभाण्डी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, आदर्श संकल्प होम फेस 02, थाना तेलीबांधा, रायपुर।
दो विधि के साथ संघर्षरत बालक।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix