March 4, 2026
Chhattisgarh:माँ की हत्या करने वाला बेटा जेल भेजा गया

Chhattisgarh:माँ की हत्या करने वाला बेटा जेल भेजा गया

Sep 5, 2025

कोण्डागांव।:जमीन विवाद के चलते अपनी मां की हत्या करने वाले आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह दिल दहला देने वाला मामला कोण्डागांव जिले के धुमरगांव का है, जहां एक बेटे ने गुस्से में आकर अपनी मां पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी जान ले ली।

जमीन विवाद बना मां की हत्या की वजह
पुलिस के अनुसार, 1 सितंबर 2025 को शांति नेताम (58), पत्नी श्यामलाल नेताम, निवासी ग्राम श्यामपुर, अपने घर में अकेली थीं। उनका बेटा परदेशी नेताम (25) 30 अगस्त की रात शराब पीकर गांव लौटा था। अगली सुबह, 31 अगस्त को मां-बेटे के बीच जमीन को लेकर तीखी बहस हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर परदेशी ने अपनी मां पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे शांति नेताम की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
घटना की सूचना पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे परदेशी नेताम को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

आरोपी ने कबूला जुर्म
पुलिस पूछताछ में परदेशी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह पहले बिलासपुर में काम करता था। गांव लौटने के बाद मां के साथ जमीन को लेकर उसका लगातार विवाद चल रहा था। इस विवाद के चलते उसने गुस्से में आकर इस जघन्य वारदात को अंजाम दे दिया।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix