
Ambikapur के रेड़ नदी से मिली व्यापारी शिवराज सिंह की लाश, ब्याज के विवाद में हत्या का पर्दाफाश
अंबिकापुर। बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर थाना क्षेत्र के ग्राम चपोता के रेड़ नदी किनारे ग्राम पंडरी थाना माडा जिला सिंगरौली निवासी व्यवसायी शिवराज सिंह की लाश मिलने की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने हत्या के आरोप में आरोपी सियाचंद वैश्य को गिरफ्तार कर लिया है।

मृत्यु की वजह ब्याज विवाद था। आरोपित सियाचंद वैश्य ने मृतक से 7.50 लाख रुपये उधार लिए थे, जो ब्याज सहित बढ़कर 15 लाख रुपये हो गए थे। मृतक लगातार पैसे वापस मांगता रहता था। आरोपित क्षुब्ध होकर पूर्व में योजना बनाकर बुधवार 30 अगस्त 2025 को चाकू से वार किया और गला दबाकर व्यवसायी की हत्या कर दी। बाद में शव को नदी में फेंक दिया।
पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि की है और शव को घसीटने के निशान, टूटे हुए चाकू के टुकड़े और मृतक की बाइक घटनास्थल से बरामद किए गए। आरोपी ने अपने क्रूर कृत्य को स्वीकार करते हुए बताया कि हत्या से पहले उसने एक चाकू भी खरीदा था।
हत्या के बाद आरोपी ने मृतक के जेब से 50 हजार रुपये निकाल लिए और अपने खून से सने कपड़े बदलकर स्कूल चला गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है।

यह मामला उधार ब्याज के दबाव में की गई हत्या की गंभीर सामाजिक समस्या को दर्शाता है। पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर और अन्य अधिकारियों के नेतृत्व में जांच पूरी की गई, और आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



