
पूर्व Cricketer शिखर धवन पर ED की पूछताछ, Online Betting App Promotion केस में फंसे धवन
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक ओपनर शिखर धवन को एक अवैध ऑनलाइन बेटिंग ऐप से जुड़े धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए तलब किया है। यह पूछताछ ‘वन एक्स बेट’ नामक ऐप से जुड़ी जांच के तहत की जा रही है, जो भारत में प्रतिबंधित है।

शिखर धवन पर आरोप है कि उन्होंने कुछ विज्ञापनों के माध्यम से इस ऐप का प्रचार किया है। ED का यह जानना है कि धवन की भूमिका केवल विज्ञापन तक सीमित थी या उनके अन्य वित्तीय संबंध भी इस ऐप से जुड़े हैं। प्रवर्तन निदेशालय पीएमएलए (धन शोधन निवारण अधिनियम) के तहत उनके बयान दर्ज कर मामले की गहराई से पड़ताल करेगा।
धवन से पहले इस मामले में अन्य भारतीय क्रिकेटरों जैसे सुरेश रैना, युवराज सिंह और हरभजन सिंह से भी पूछताछ की गई है। ED अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स के माध्यम से करोड़ों रुपये के धोखाधड़ी और कर चोरी की जांच कर रहा है। इस साथ हाल ही में केंद्र सरकार ने रियल मनी आधारित ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग पर प्रतिबंध लगाने वाला नया कानून भी पारित किया है।
इस केस में शिखर धवन को गुरुवार को ED के समक्ष पेश होकर विस्तृत बयान दर्ज कराने को कहा गया है। इस पूछताछ से ऑनलाइन बेटिंग इंडस्ट्री पर सख्ती की उम्मीद है, जिससे अवैध गतिविधियों पर लगाम लगेगी और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

यह मामला खिलाड़ियों की नैतिकता और ग्लोबल स्पोर्ट्स इंडस्ट्री में पारदर्शिता बनाए रखने की दिशा में भी महत्वपूर्ण साबित होगा। न्यायालय और जांच एजेंसियां इस मामले में गंभीरता से कार्रवाई कर रही हैं ताकि इस तरह के काले धंधे को रोक सके।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



