March 2, 2026
Helmet किराए पर लेकर Petrol भरवा रहे लोग

Helmet किराए पर लेकर Petrol भरवा रहे लोग

Sep 4, 2025

 

रायपुर। अगर आपको पेट्रोल भरवाना है और आपके पास हेलमेट नहीं है, तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं। राजधानी रायपुर में पेट्रोल पंपों पर एक अनोखी व्यवस्था शुरू की गई है। यहां आप केवल 10 रुपए किराए पर हेलमेट लेकर पेट्रोल भरवा सकते हैं। यह पहल सड़क हादसों को देखते हुए और लोगों में हेलमेट पहनने की आदत डालने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

 

दरअसल, पेट्रोल डीलर एसोसिएशन ने यह निर्णय लिया है कि अब बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। पहले जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को समझाया गया, उसके बाद यह नियम लागू किया गया है।

पंप संचालकों के मुताबिक, बिना हेलमेट पेट्रोल लेने आने वालों को पहले समझाया जाता है। यदि कोई व्यक्ति बिना हेलमेट पेट्रोल भरवाने पर अड़ जाता है, तो उसे किराए पर हेलमेट उपलब्ध कराया जाता है। इसके लिए पंप कर्मचारी 10 रुपए किराया लेकर हेलमेट देते हैं और फिर वाहन चालक पेट्रोल भरवा सकता है।

पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि इस कदम का मुख्य उद्देश्य लोगों को हेलमेट पहनने की आदत डालना और सड़क दुर्घटनाओं को कम करना है। पंप कर्मचारी भी ग्राहकों को संदेश दे रहे हैं कि किसी भी दूसरे का हेलमेट लेकर पेट्रोल भरवाना ठीक नहीं है, बल्कि स्वयं हमेशा हेलमेट पहनकर ही पेट्रोल भरवाना चाहिए।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix