March 2, 2026
DMF घोटाला: छत्तीसगढ़ के चार शहरों में ED की बड़ी कार्रवाई, 18 ठिकानों पर छापेमारी

DMF घोटाला: छत्तीसगढ़ के चार शहरों में ED की बड़ी कार्रवाई, 18 ठिकानों पर छापेमारी

Sep 4, 2025

छत्तीसगढ़ में जिला खनिज निधि (DMF) घोटाले की जांच के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को रायपुर, राजिम, दुर्ग-भिलाई और बिलासपुर में 18 स्थानों पर छापेमारी की। इस बड़ी कार्रवाई में करीब 70 सदस्यीय टीम ने सुबह 6 बजे एक साथ छापे मारे।

 

यह कार्रवाई कृषि कारोबारियों द्वारा DMF फंड से खरीदे गए कृषि उपकरणों और अन्य सामग्री में गड़बड़ी और कमिशनखोरी के आरोपों की जांच के लिए की गई। ED ने रायपुर के शंकर नगर में विनय गर्ग, अमलीडीह के पवन पोद्दार, भिलाई के सीए आदित्य किशन, वसुंधरा नगर के शिवकुमार मोदी, राजिम एवं महासमुंद के उगमराज कोठारी सहित कई अन्य कारोबारियों और फर्मों के आवास और कार्यालयों पर दबिश दी।

 

छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में लेन-देन के दस्तावेज, आपूर्ति बिल, फर्मों के नाम, ऑर्डर से जुड़े कागजात जब्त किए गए हैं। इसके अलावा कारोबारियों के मोबाइल, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस, बैंक खाते और ट्रांजैक्शन रिकॉर्ड्स को भी जांच के दायरे में लिया गया है। तलाशी के दौरान कैश भी बरामद हुआ है, जिस पर पूछताछ की जा रही है।

 

सूत्रों के अनुसार, DMF की राशि का दुरुपयोग कर कोरबा, जांजगीर-चांपा समेत अन्य जिलों में पेस्टीसाइड और कृषि उपकरण बाजार मूल्य से कई गुना अधिक कीमत पर सप्लाई किया गया। इस घोटाले की शिकायत मिलने पर कृषि विभाग ने कई अधिकारियों से पूछताछ के बाद ED को मामले की जांच सौंपा था।

 

जांच के तहत सभी कारोबारियों, उनके मैनेजरों, सीए, कारोबारी साझेदारों और परिजनों से भी बयान दर्ज किए गए हैं। जांच पूरी होने के बाद ED टीम देर रात तक कार्यस्थलों पर मौजूद रहेगी।

 

 

DMF फंड खनिकों द्वारा संचालित एक ट्रस्ट है, जिसका उद्देश्य खनन से प्रभावित लोगों के विकास और कल्याण के लिए कार्य करना है। लेकिन इस फंड का दुरुपयोग कर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी की गई है, जिससे स्थानीय लोगों की मूलभूत सुविधाओं पर असर पड़ा है।

 

इस कार्रवाई से छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का संदेश गया है और सरकार की इच्छा साफ है कि ऐसे घोटालों की पैनी नज़र रखी जाए तथा दोषियों को सजा मिले। प्रशासन और ED इस मामले में पूरी गंभीरता से जांच कर रहे हैं और जल्द ही अपराधियों के खिलाफ निर्णायक कदम उठाने की तैयारी में हैं।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix