March 4, 2026
Durg जिले की विशेष टीम ने खोजे 303 गुम मोबाइल, 70 लाख रुपये की बरामदगी

Durg जिले की विशेष टीम ने खोजे 303 गुम मोबाइल, 70 लाख रुपये की बरामदगी

Sep 4, 2025

लगभग 70 लाख रुपये की कीमत के मोबाइल बरामद
दुर्ग जिले में गुम हुए मोबाइलों की खोज में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। विशेष टीम और एन्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट (एसीसीयू) ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर 303 गुम मोबाइल बरामद किए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 70 लाख रुपये है।


सी.आई.आर. पोर्टल से प्राप्त हुआ गुम मोबाइलों का विवरण
गुम मोबाइलों की जानकारी सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (सी.आई.आर.) पोर्टल से प्राप्त की गई। इस आधार पर विशेष टीम ने दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा और रायपुर क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया। वर्ष 2024-2025 के दौरान दर्ज गुम मोबाइलों के आवेदनों के आधार पर यह कार्यवाही की गई।

मालिकों को सौंपे जा रहे हैं मोबाइल
बरामद किए गए मोबाइलों को उनके मूल मालिकों को विधिवत रूप से वितरित किया जा रहा है। संबंधित मोबाइल स्वामी एन्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट कार्यालय, सेक्टर-3, भिलाई से अपने मोबाइल प्राप्त कर सकते हैं।

विशेष टीम और एसीसीयू की सराहनीय भूमिका
जिले में गुम मोबाइलों की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने अथक परिश्रम और लगन के साथ अभियान चलाकर विभिन्न कंपनियों के 303 मोबाइल बरामद किए। इस कार्यवाही में एन्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट के साथ-साथ विशेष टीम की भूमिका उल्लेखनीय रही।

विशेष टीम के सदस्य

इस अभियान में शामिल विशेष टीम के कर्मचारियों में निम्नलिखित शामिल हैं:

आरक्षक 1514 मोहम्मद फारूख खान, थाना धमधा

आरक्षक 969 वसीम खान, चौकी जेवरा सिरसा

आरक्षक 1561 नारायण ठाकुर, थाना नेवई

आरक्षक 111 जीत यादव, थाना आर जामगांव

विश्वजीत सिंह, भिलाई भट्ठी

आर. भागवत प्रसाद, थाना छावनी

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix