
Raipur में जमीन घोटाला: 40 लाख लेकर दूसरा सौदा करने वाले दंपती गिरफ्तार
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एक ही जमीन को कई लोगों से बेचकर धोखाधड़ी करने वाले दंपती को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जीराबाई और भोलाराम निषाद के रूप में हुई है। इस मामले ने शहर में जमीन सौदों में बढ़ती धोखाधड़ी को फिर से उजागर किया है।

40 लाख लेकर किया दोहरा सौदा
पुलिस के अनुसार, आरोपी दंपती ने फुंडहर इलाके में अपनी जमीन बेचने के नाम पर कारोबारी अखिलेंद्र प्रताप सिंह से 40 लाख रुपए नकद लिए थे। सौदे की पुष्टि के लिए इकरारनामा भी तैयार किया गया था। लेकिन, इसके बाद दंपती ने उसी जमीन को किसी और व्यक्ति को बेच दिया। पीड़ित को जब इस धोखाधड़ी की जानकारी हुई, तो उसने अपने पैसे वापस मांगे, लेकिन आरोपी लगातार टालमटोल करते रहे।

शिकायत के बाद पुलिस ने की कार्रवाई
धोखाधड़ी से तंग आकर कारोबारी अखिलेंद्र प्रताप सिंह ने तेलीबांधा थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और पर्याप्त सबूत मिलने के बाद जीराबाई और भोलाराम निषाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि इस घोटाले के अन्य पहलुओं का खुलासा हो सके।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



