March 5, 2026
Bilaspur में PM आवास योजना में बड़ा घोटाला, रोजगार सहायक ने 31 लाख रुपए हड़पे

Bilaspur में PM आवास योजना में बड़ा घोटाला, रोजगार सहायक ने 31 लाख रुपए हड़पे

Sep 3, 2025

बिलासपुर: जिले के मस्तूरी विकासखंड के ग्राम उड़ांगी में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बड़ा घोटाला सामने आया है। रोजगार सहायक द्वारा फर्जी मस्टररोल बनाकर मनरेगा मजदूरी के 31 लाख रुपए हड़पने का मामला उजागर हुआ है। यह खुलासा तब हुआ जब योजना के 159 हितग्राहियों ने कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत दर्ज कराई।


फर्जी मस्टररोल के जरिए निकाली रकम
हितग्राहियों ने आरोप लगाया कि रोजगार सहायक ने बिना कोई काम कराए फर्जी मस्टररोल तैयार कर मजदूरी की पूरी राशि निकाल ली। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जिला पंचायत सीईओ को तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर जनदर्शन में अन्य शिकायतें भी आईं सामने
जनदर्शन में कई अन्य गंभीर शिकायतें भी सामने आईं। आमागोहन की धनेश्वरी सूर्यवंशी ने बताया कि उनके पति की जनवरी 2024 में मृत्यु के बाद भी प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की राशि डेढ़ साल बाद भी नहीं मिली। कलेक्टर ने लीड बैंक मैनेजर को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
गिरधौना की महिला किसान कामिनी साहू ने भूमि नामांतरण के बाद ऋण पुस्तिका न मिलने की शिकायत की। इस पर कलेक्टर ने तखतपुर एसडीएम को कार्रवाई के लिए कहा।

खूंटाघाट जलाशय की समस्या
जिला पंचायत सदस्य राधा खिलावन पटेल ने खूंटाघाट जलाशय के अंतिम छोर पर स्थित गांवों में पानी न पहुंचने की समस्या उठाई। कलेक्टर ने सिंचाई विभाग को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

शिवम हास्पिटल पर जमीन कब्जाने का आरोप
बेलगहना तहसील के ग्राम करही कछार के ग्रामीणों ने शिवम हास्पिटल के संचालक पर 10-12 एकड़ जमीन पर कब्जा कर उसे बेचने का आरोप लगाया। कलेक्टर ने कोटा एसडीएम को मामले की जांच सौंपी।

अन्य शिकायतें और कार्रवाई
जनदर्शन में 80 से अधिक लोगों ने व्यक्तिगत और सामुदायिक समस्याओं के लिए आवेदन दिए। मल्हार सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष पर अपने बेटे को नौकरी देने का आरोप लगा, जिसकी जांच के लिए कलेक्टर ने संयुक्त पंजीयक को निर्देश दिए।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix