March 3, 2026
Korba जुड़वा बच्चों के सुरक्षित जन्म के बाद भी मां की मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

Korba जुड़वा बच्चों के सुरक्षित जन्म के बाद भी मां की मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

Sep 2, 2025

कोरबा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक महिला की जुड़वा बेटियों को सिजेरियन डिलीवरी के बाद अचानक मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों और प्रबंधन पर इलाज में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। मामला रविवार को तब सामने आया जब नंदनी साहू (30) को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

 

घटना की Chronology

  • नंदनी साहू ने सिजेरियन डिलीवरी के जरिए दो बेटियों को जन्म दिया, जो सुरक्षित थीं।
  • डिलीवरी के बाद महिला की सेहत बिगड़ने लगी और शरीर में खून का बहना रुक नहीं रहा था।
  • डॉक्टरों ने परिवार को महिला की हालत गंभीर बताते हुए खून का इंतजाम करने को कहा।
  • चूंकि रविवार था, ब्लड बैंक के स्टाफ की अनुपस्थिति के कारण परिवार को तीन से चार घंटे अस्पताल के चक्कर लगाने पड़े।
  • खून चढ़ाने के बाद भी रक्तस्राव बंद नहीं हुआ, जिससे डॉक्टरों ने महिला की बच्चेदानी निकालने का निर्णय लिया। परिवार की अनुमति से ऑपरेशन हुआ।
  • इसके बाद भी महिला की हालत नहीं सुधरी और सोमवार सुबह लगभग पांच बजे उनकी मौत हो गई।

 

परिजनों का आरोप और अस्पताल की प्रतिक्रिया

  • पति कीर्तन लाल साहू ने बताया कि महिला अस्पताल में स्वस्थ थी, लेकिन अचानक डॉक्टरों ने ब्लड की कमी बताई और जानलेवा खतरे की बात कही।
  • अस्पताल में ब्लड बैंक की व्यवस्था नहीं थी और वे ब्लड, प्लेटलेट्स व प्लाज्मा के लिए लगातार परेशान होते रहे।
  • परिजन आरोप लगा रहे हैं कि ब्लड के नाम पर अस्पताल प्रशासन ने खानापूर्ति की है।
  • वहीं डॉक्टरों का कहना है कि महिला की बच्चेदानी की ब्लीडिंग रोकना संभव नहीं था, जिसकी वजह से कैंप्लिकेशन बढ़ गई और मौत हुई।

 

अस्पताल में परिवार का प्रदर्शन

महिला की मौत के बाद परिवार के लोग अस्पताल में जमकर हंगामा किए। उन्होंने डॉक्टरों की इलाज में लापरवाही और अस्पताल प्रबंधन की अनदेखी का आरोप लगाया। वे जल्द न्याय और मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix