March 7, 2026
70 Lakh महिलाओं को मिल रहा महतारी वंदन योजना का लाभ, गड़बड़ियां रोकने सरकार सख्त

70 Lakh महिलाओं को मिल रहा महतारी वंदन योजना का लाभ, गड़बड़ियां रोकने सरकार सख्त

Sep 2, 2025

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर प्रदेश में लगभग 70 लाख महिलाएं महतारी वंदन योजना का लाभ प्राप्त कर रही हैं। यह योजना महिलाओं के पोषण और सकुशल स्वास्थ्य हेतु एक महत्वपूर्ण पहल है। हालांकि, योजना को लेकर समय-समय पर कुछ गड़बड़ियां भी सामने आई हैं, जिनके कारण सरकार ने कड़ाई से कार्रवाई करने का फैसला लिया है।

महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव शम्मी आबिदी ने सोमवार को इंद्रावती भवन में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान महतारी वंदन योजना में हितग्राहियों के घर-घर जाकर सर्वे और सत्यापन की निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन मामलों में लाभार्थी पते पर उपलब्ध नहीं हैं, दस्तावेज अधूरे हैं या लाभार्थी की मृत्यु हो चुकी हो, उनकी जानकारी तुरन्त सत्यापित कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। अगर किसी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सुपरवाइजर, सीडीपीओ और डीपीओ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

निरीक्षण औपचारिकता नहीं, गुणवत्ता सुधार का जरिया हो

सचिव शम्मी आबिदी ने कहा कि रायपुर जिले के जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास अधिकारी और क्षेत्रीय स्तर के अधिकारी नियमित रूप से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण करें। इसका उद्देश्य केवल औपचारिकता भर नहीं होना चाहिए, बल्कि यह सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने और हितग्राहियों तक योजनाओं का वास्तविक लाभ पहुंचाने का माध्यम बनना चाहिए।

 

उन्होंने टेक होम राशन के वितरण पर विशेष ध्यान देने को भी कहा। राशन वितरण और एंट्री में किसी भी तरह की अनियमितता की शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

कुपोषण रोकने के लिए मिशन मोड पर कार्रवाई

महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव ने प्रदेश में कुपोषण को रोकने के लिए मिशन मोड पर काम करने के निर्देश दिए ताकि कोई भी बच्चा कुपोषित न रहे। उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं और सेवाओं का लक्ष्य तभी पूरा होगा जब बच्चों, माताओं और किशोरियों को कुपोषण और एनीमिया से मुक्त स्वस्थ जीवन मिल सके।

बैठक में पोषण ट्रैकर ऐप के सही उपयोग पर भी जोर दिया गया। बता दे कि 1 सितंबर से राष्ट्रीय पोषण अभियान की शुरुआत हो चुकी है, जिसके अंतर्गत प्रदेश में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम और गतिविधियां आयोजित की जाएंगी ताकि समुदाय में कुपोषण के प्रति जागरूकता बढ़े और पोषण स्तर में सुधार हो सके।

 

इस पूरी प्रक्रिया से छत्तीसगढ़ सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि महतारी वंदन योजना के लाभ सभी सही हितग्राहियों तक पहुंचें और किसी भी गड़बड़ी या भ्रष्टाचार को पूरी तरह रोका जा सके। साथ ही बच्चों और महिलाओं की स्वास्थ्य सुरक्षा इसके केंद्र में है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix