
Chhattisgarh: खड़गांव पुलिस और साइबर टीम की संयुक्त कार्रवाई, बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त
खड़गांव। थाना खड़गांव और साइबर टीम ने मिलकर अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जनजागरूकता और नशा मुक्ति अभियान के तहत इस संयुक्त ऑपरेशन में तीन अलग-अलग स्थानों से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की गई।

ग्राम खड़गांव में पहली कार्रवाई
पहली कार्रवाई ग्राम खड़गांव में की गई, जहां पुलिस ने आरोपी संजू कुमार गायड़े के घर पर छापा मारा। इस दौरान 4.680 बल्क लीटर प्लेन मदिरा, जिसकी अनुमानित कीमत 2,080 रुपये है, बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 65/2025, धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

ग्राम खरदी में दूसरी कार्रवाई
दूसरी कार्रवाई ग्राम खरदी में हुई, जहां आरोपी गौरव राजपूत के घर से 22.800 बल्क लीटर देशी-विदेशी शराब जब्त की गई। इस शराब की अनुमानित कीमत 11,300 रुपये है। इस मामले में अपराध क्रमांक 66/2025, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई दर्ज की गई।
खरदी में तीसरी कार्रवाई
तीसरी कार्रवाई भी ग्राम खरदी में की गई। यहां आरोपी यशवंत राजपूत के घर से 4.620 बल्क लीटर देशी-विदेशी शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 1,670 रुपये आंकी गई है। इस मामले में अपराध क्रमांक 67/2025, धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
पुलिस का अभियान रहेगा जारी
खड़गांव पुलिस ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब कारोबार के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। इस कार्रवाई में प्रहलाद वर्मा, रमेश कोरेटी, सुनील राउत, गौतम मौर्य, रेखा ठाकुर, कैलाश मसीह, राजेंद्र नेताम, महेंद्र ध्रुव, अशोक जोगी और महिला सहायक आरक्षक 89 ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



