
Chhattisgarh:थाना कबीर नगर: हथियारों और 30 लाख की ड्रग्स के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार
अपराध क्रमांक: 190/25, धारा 21(सी), 21(बी), 29 नारकोटिक एक्ट, 111 बी.एन.एस., 25, 27 आर्म्स एक्ट
दिनांक 29.08.2025 को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना कबीर नगर की संयुक्त टीम ने 4 आरोपियों को हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 91 ग्राम अफीम, 87 ग्राम हेरोइन (खुदरा मूल्य 30 लाख रुपये), एक कंट्री मेड पिस्टल, 82 जिंदा कारतूस, और 4 मोबाइल फोन (कुल कीमत लगभग 35 लाख रुपये) जब्त किए गए।

आगे की जांच में मुख्य आरोपी रूपिंदर सिंह उर्फ पिन्दर उर्फ पाबलो के सप्लायर जशनदीप सिंह उर्फ लव को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से एक मोबाइल फोन जब्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
जशनदीप सिंह उर्फ लव, पिता गुरमान सिंह, निवासी ग्राम मलियान, जिला अमृतसर, पंजाब।
थाना गंज: एमडीएमए ड्रग्स के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार
अपराध क्रमांक: 222/25, धारा 21(सी), 29 नारकोटिक एक्ट
दिनांक 23.08.2025 को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम ने देवेंद्र नगर ओवरब्रिज के नीचे रेलवे स्टेशन के पास एक सोनेट कार (क्रमांक CG/04/QJ/5466) से 27.58 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स, 85,300 रुपये नकद, और 5 मोबाइल फोन (कुल कीमत लगभग 20 लाख रुपये) के साथ 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
आगे की जांच में आरोपी अयान परवेज की संलिप्तता पाई गई, जिसके कब्जे से एक मोबाइल फोन जब्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
अयान परवेज, पिता नाहिद परवेज, उम्र 29 साल, निवासी यश विहार, वाय ई-16, मोती नगर, थाना टिकरापारा, रायपुर।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



