February 1, 2026
Durg पुलिस की बड़ी कार्रवाई: होटल ईशा में देह व्यापार कराने वालों का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

Durg पुलिस की बड़ी कार्रवाई: होटल ईशा में देह व्यापार कराने वालों का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

Sep 1, 2025

 

छापा और गिरफ्तारी

दुर्ग जिले के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने होटल ईशा, गदा चौक सुपेला में चल रहे देह व्यापार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि होटल के मैनेजर द्वारा अवैध रूप से महिलाओं से देह व्यापार कराया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने योजनाबद्ध ढंग से होटल ईशा में दबिश दी।

अभियान की पूरी कार्यप्रणाली

पुलिस ने अपने एक कर्मचारी को प्वाइंटर बनाकर, 500-500 रुपये के दो नोट स्याही से चिन्हांकित कर होटल में भेजा। कर्मचारी ने मैनेजर से सौदा तय किया और रूम में प्रवेश के बाद मिस्ड कॉल दी। इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत छापामार कार्रवाई की। तलाशी में होटल मैनेजर शिव कुमार कुर्रे के पास चिन्हांकित नोट, 5 डिब्बा जरूर कंपनी का आपत्तिजनक सामान, एक रियलमी फोन (जिसमें लड़कियों के फोटो थे), एक ओप्पो फोन और एक रजिस्टर मिला, जिसमें ग्राहकों व लड़कियों के नाम दर्ज थे। पूछताछ में मैनेजर ने बताया कि होटल मालिक निक्कु उर्फ अमित के आदेश पर वह यह धंधा चला रहा था।

 

ग्राहक समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने होटल के कमरा नंबर 15 में ग्राहक मोहम्मद शोएब खान को गिरफ्तार किया, जिसके पास एक मोबाइल और गद्दे के नीचे आपत्तिजनक सामग्री भी मिली। पूछताछ में स्पष्ट हुआ कि होटल का मालिक, मैनेजर और ग्राहक—तीनों देह व्यापार में संलिप्त थे।

 

जब्त सामग्रियाँ

  • 07 पैकेट आपत्तिजनक सामग्री
  • 03 मोबाइल
  • स्याही से चिन्हांकित नोट
  • रजिस्टर (नाम व समय विवरण सहित)

प्रकरण में सख्त धाराएँ

तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना वैशाली नगर में अप0क्र0-292/2025 अंतर्गत धारा 3, 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।

पुलिस की सराहनीय भूमिका

वैशाली नगर पुलिस टीम की तत्परता, सतर्कता और साहसिक कार्रवाई से क्षेत्र में देह व्यापार के इस कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। आगे की विवेचना जारी है और अन्य संदिग्धों की भी जांच की जा रही है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix