
Bilaspur पालतू श्वान के भौंकने से दो पक्षों में मारपीट, मामला थाने तक पहुंचा
मामूली विवाद ने लिया बड़ा रूप
बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र के शुभारंभ कॉलोनी भरनी में पालतू श्वान को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद गंभीर मारपीट में बदल गया। रात करीब 11:10 बजे प्रियंका लहरे ने अपने पड़ोसी योगेश विश्वकर्मा पर आरोप लगाया कि उन्होंने उनके पालतू श्वान पर गिट्टी फेंकी। विरोध करने पर गाली-गलौज और अश्लील हरकत की कोशिश की गई। शोर सुनकर प्रियंका के पति दिपेश पहुंचे तो उन्हें भी धमकाया गया। इस आधार पर पुलिस ने योगेश के खिलाफ धारा 115(2), 296 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया।

दोनों पक्षों का आरोप, मारपीट और धमकी
दूसरी ओर, योगेश विश्वकर्मा ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिपेश का पालतू श्वान भौंकने लगा था, जिस पर उन्होंने हल्के से पत्थर फेंका। इसके बाद प्रियंका और दिपेश उनके घर पहुंचकर दरवाजा खटखटाया, गालियां दी और मारपीट की। लोहे की छड़ दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस आधार पर पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5), 351(2) के तहत केस दर्ज किया।

क्षेत्र में तनाव और पुलिस कार्रवाई
संघर्ष के बाद कॉलोनी में तनाव का माहौल है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायतें दर्ज करा दी हैं। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया और आगे की जांच शुरू कर दी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



