
Bilaspur जोन को बड़ी सौगात: छोटे स्टेशनों में एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को मिली मंजूरी
रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी
बिलासपुर रेलवे स्टेशन और छत्तीसगढ़ के दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे क्षेत्र के यात्रियों को आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल से खास लाभ मिलने जा रहा है। कोरोनाकाल में बंद हुए कई एक्सप्रेस ट्रेनों के छोटे स्टेशनों पर ठहराव की मांग अब पूरी हो गई है, जिससे यात्रियों को यात्रा में पर्याप्त सुविधा मिलेगी।

ट्रेनों के ठहराव से क्षेत्र में लौटेगी रौनक
रेलवे बोर्ड ने मंत्री के प्रयासों के बाद बिलासपुर संसदीय क्षेत्र सहित कई छोटे स्टेशनों पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की स्वीकृति दी है। यह न केवल यात्रियों के लिए सुविधा की बात है, बल्कि क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही पुरानी मांग भी पूरी हो रही है।
किन-किन स्टेशनों पर रुकेंगी ट्रेनें
अब इन एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव निम्नलिखित स्टेशनों पर होगा—
- बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस: बेलगहना, करगीरोड, खोंगसरा
- दुर्ग-छपरा एक्सप्रेस: बेलगहना, बिल्हा, चंदिया रोड
- योगनगरी ऋषिकेश-पुरी एक्सप्रेस: बेलगहना
- चिरमिरी-बिलासपुर एक्सप्रेस: खोंगसरा, पेंड्रारोड
- बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस: गतौरा
- शालीमार-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस: बिल्हा, देवबलोदा चारोदा
- इतवारी-बिलासपुर एक्सप्रेस: बिल्हा
- इतवारी-कोरबा एक्सप्रेस: बिल्हा
- टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस: ब्रजराजनगर, किरोडीमल नगर
- अमृतसर-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस: बेलपहाड़
- चिरमिरी-रीवा एक्सप्रेस: बैहाटोला, पाराडोल, धुरवासिन
- कानपुर-दुर्ग एक्सप्रेस: उमरिया, बिरसिंहपुर
- अंबिकापुर-शहडोल एक्सप्रेस: अमलाई, करंजी
- एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-बिलासपुर एक्सप्रेस: मलमरोड़ा
- अमृतसर-बिलासपुर एक्सप्रेस: हथबंध

क्षेत्रवासियों को मिली राहत
स्थानीय लोगों की वर्षों पुरानी माँग थी कि एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव नजदीकी छोटे स्टेशनों पर भी हों, ताकि यात्रा सुविधाजनक और आसान बने। अब रेलवे बोर्ड के फैसले से हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी और छोटे-बड़े रेलवे स्टेशनों पर फिर से रौनक लौट आएगी
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



