
Bhopal में बुर्का पहन ससुर की जासूसी, रायपुर में फर्जी IB अफसर बनकर घूमते युवक गिरफ्तार
हैरतअंगेज फर्जीवाड़ा: बुर्का में जासूसी, पहचान उजागर
रायपुर में एक युवक अपनी चालाकियों के चलते कानून के घेरे में आ गया। भोपाल में बुर्का पहनकर अपने ससुर की जासूसी करने वाला विशाल कुमार रायपुर में खुद को इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) अफसर बता कर जमकर रौब झाड़ता था। उसकी चालबाजियों का खुलासा तब हुआ, जब रायपुर की आमानाका पुलिस की चेकिंग में उसकी असलियत सामने आ गई।
कैसे हुआ गिरफ्तारी का ड्रामा
नंदनवन रोड के पास पुलिस चेकिंग के दौरान विशाल कुमार तेज रफ्तार से दोपहिया वाहन चलाते पकड़ा गया। चालान की कार्रवाई के समय उसने खुद को आईबी अफसर बताया और फर्जी आईडी कार्ड पुलिस को दिखाने लगा। आईडी कार्ड में उसका फोटो व भारत सरकार का मोनो लगा था, लेकिन पुलिस को शक हुआ और असली आईबी से संपर्क किया गया। जल्द ही आईडी फर्जी साबित हो गई और आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 319(2), 336(3), 340(2) और 184 एमवी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

जासूसी के दौरान भोपाल में पिटाई
विशाल कुमार भोपाल के नर्मदापुरम रोड का निवासी है और हाल ही में टैगोर नगर रायपुर के रिश्तेदार के घर आया था। इससे पहले वह भोपाल के बागसेवनियां इलाके में ससुर की जासूसी करने बुर्का पहनकर पहुंचा था। मोहल्ले के युवकों ने उसके जूतों पर शक कर लिया और बुर्का उतरवा कर उसकी असलियत सामने ला दी। इसके बाद मोहल्ले वालों ने उसकी जमकर धुनाई की और बागसेवनियां थाने में मामला दर्ज हुआ
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



