
Raipur में ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़: इंटीरियर डिजाइनर नव्या मलिक गिरफ्तार, रसूखदारों पर शिकंजा
ड्रग्स माफिया की गिरफ्त में रायपुर
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ड्रग्स (एमडीएमए) के बड़े रैकेट का खुलासा पुलिस ने किया है। इस गिरोह का संचालन शहर की इंटीरियर डिजाइनर नव्या मलिक करती थी, जो शहर के कई बड़े रसूखदारों तक ड्रग्स पहुँचाने की जिम्मेदारी निभा रही थी। नव्या के पकड़े जाने के बाद पुलिस की जांच में कई नामी व्यक्तियों के तार खुल सकते हैं।

रसूखदारों से संबंध और रैकेट का खुलासा
सूत्रों की मानें तो नव्या मलिक के संबंध आबकारी घोटाले में जेल में बंद एक बड़े आरोपी से भी जुड़े थे। इंटीरियर डिजाइनिंग के कार्य के दौरान नव्या की इस आरोपी से जान-पहचान हुई थी और काफी समय तक दोनों का संपर्क बना रहा। उनकी बातचीत आरोपी के जेल जाने तक चलती रही। फिलहाल नव्या पुलिस रिमांड पर है और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है।
कारोबारी और नाइट पार्टी लिंक
पुलिस ने नव्या से जुड़े एक कार कारोबारी समेत अन्य दो युवकों को हिरासत में लिया है। नव्या के कारोबारी संग ड्रग्स लेन-देन और वॉट्सऐप चैट भी पुलिस को मिले हैं। बताया जाता है कि नव्या कई सालों से ड्रग्स सिंडिकेट से जुड़ी है और इंटीरियर डिजाइनिंग के बहाने शहर के कई नामी कारोबारियों के संपर्क में थी। नाइट पार्टियों में नव्या ने रसूखदारों को ड्रग्स उपलब्ध कराई।
गिरफ्तारी से बचने खातिर नव्या ने पुलिस रेड के बाद अपना मोबाइल बंद कर दिया और मुंबई चली गई। पुलिस को उसके हरकतों का अंदाज़ा था, इसी कारण छापेमारी कर उसे और उसके साथी अयान को मुंबई में ही दबोचा गया। नव्या के फ्लैट से एक खास मोबाइल मिला है जिसमें ड्रग्स कंज्यूमर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स के नंबर सेव हैं, जो रैकेट के अहम सुराग हैं।

शहर में ड्रग्स का जाल और पुलिस की कार्रवाई
पिछले दो महीनों में रायपुर पुलिस ने ड्रग्स कारोबार से जुड़े 46 से ज्यादा डिस्ट्रीब्यूटर, तस्कर और पैडलर्स को गिरफ्तार किया है, जिससे 2 करोड़ 11 लाख रुपये का मादक पदार्थ जब्त किया गया। शहर में 500 से अधिक युवक-युवतियों के नाम ड्रग्स कंज्यूमर्स लिस्ट में आ चुके हैं। पुलिस ने कई उपभोक्ताओं को चेतावनी देकर छोड़ भी दिया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


