
विश्व पर्यटन दिवस पर 1 Lakh 11 हजार रुपये का पुरस्कार, 15 सितंबर तक करें Online आवेदन
छत्तीसगढ़ में पर्यटन को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन
राज्य के पर्यटन क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्टता का सम्मान करते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग ने विश्व पर्यटन दिवस (27 सितंबर) के अवसर पर विशेष पुरस्कार की घोषणा की है। पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से टूर ऑपरेटर और पर्यटन स्टार्टअप्स को दस अलग-अलग श्रेणियों में 1 लाख 11 हजार रुपये तक के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

निर्णायक मंडल और उद्देश्य
यह फैसला टूरिज्म बोर्ड अध्यक्ष नीलू शर्मा की अध्यक्षता में संचालक मंडल द्वारा लिया गया है, जिसका उद्देश्य प्रदेश के पर्यटन स्थलों का प्रचार, नवाचार को प्रोत्साहन और पर्यटन क्षेत्र में श्रेष्ठ योगदान देने वालों को सम्मानित करना है। इससे न सिर्फ राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय उद्यमिता को भी नया आयाम मिलेगा।
पुरस्कार की श्रेणियाँ
इस बार पुरस्कार वितरण को दस श्रेणियों में रखा गया है, जिसमें सर्वश्रेष्ठ होटल, सर्वश्रेष्ठ जिला पर्यटन प्रोत्साहन, सर्वश्रेष्ठ टूर ऑपरेटर (सीटीबी पंजीकृत), और सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्टार्टअप/उद्यमिता पुरस्कार शामिल हैं।
पिछले तीन सालों में छत्तीसगढ़ के प्राकृतिक स्थलों की सूची में विभिन्न होटल-रिसॉर्ट और टूर ऑपरेटर्स ने उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। अभी तक 200 से अधिक टूर ऑपरेटर राज्य से जुड़ चुके हैं।

आवेदन प्रक्रिया
इच्छुक प्रतिभागी 1 से 15 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसकी विस्तृत जानकारी छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थल: आंकड़ों में उछाल
- 2022: 11,900 रूम-बुकिंग, 27,000+ पर्यटक
- 2023: 15,771 रूम-बुकिंग, 36,000+ पर्यटक
- 2024: 16,000 रूम-बुकिंग, 37,000+ पर्यटक
- 2025 (अब तक): 1,200 रूम-बुकिंग, 3,000+ पर्यटक
चित्रकोट जलप्रपात, कांगेर घाटी, मैनपाट, बारनवापार, सरोदादादर, सतरेंगा और टाटामारी जैसे प्राकृतिक स्थल देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं। पर्यटक इन स्थलों में 2-3 दिन रुककर प्रकृति का आनंद ले रहे हैं।


