March 13, 2026
कबीरधाम में Truck के सीक्रेट चैंबर से 2 क्विंटल गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

कबीरधाम में Truck के सीक्रेट चैंबर से 2 क्विंटल गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

Sep 1, 2025

Chhattisgarh के कबीरधाम जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक के सीक्रेट चैंबर से 2 क्विंटल से अधिक गांजा बरामद किया है। इसकी कीमत करीब 50 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह गांजा ओडिशा से दिल्ली ले जाया जा रहा था। मामला चिल्फी थाना क्षेत्र का है।

 

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक में गांजा छिपाकर ले जाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने ट्रक (नंबर PB 02 EJ 3009) को रोका और तलाशी ली। जांच के दौरान ट्रक में एक छुपा हुआ चैंबर मिला, जिसमें बड़ी मात्रा में गांजा छिपाया गया था।

 

गिरफ्तार तस्करों की पहचान ईश्वर सिंह (जिला झज्जर, हरियाणा) और रामु सिंह परमार (जिला धौलपुर, राजस्थान) के रूप में हुई है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि यह गांजा ओडिशा से दिल्ली सप्लाई किया जा रहा था।

कबीरधाम में नशे के खिलाफ सख्त अभियान

एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि इस साल अब तक कबीरधाम पुलिस ने 14 मामलों में कार्रवाई की है। कुल 41 तस्कर गिरफ्तार किए गए और 1.25 करोड़ रुपए से अधिक का गांजा जब्त किया गया है। हाल ही में रायपुर से नशीली दवाओं के सप्लायर को भी पकड़ा गया था।

एसपी ने साफ कहा, “जो भी नशे का काम करेगा, उसे किसी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। चाहे तस्कर हो या मददगार, सभी पर सख्त कार्रवाई होगी।”
पुलिस ने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि जिले के युवा नशे की चपेट में न आएं।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix