February 1, 2026
Chhattishgarh के बस्तर जिले के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में एक दुखद बाढ़ दुर्घटना हुई,

Chhattishgarh के बस्तर जिले के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में एक दुखद बाढ़ दुर्घटना हुई,

Aug 31, 2025

तमिलनाडु के तिरुपतूर के एक परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। यह परिवार लगभग 15 वर्ष से जगदलपुर में रहा करता था। वे बस्तर घूमने आए हुए थे। मंगलवार की शाम, भारी बारिश के कारण कांगेर नाला में पानी का स्तर बहुत बढ़ गया था। इसी दौरान वे कार से पुल पार कर रहे थे, लेकिन कार पानी के तेज बहाव में बह गई और दुर्घटना घटी।

मारने मरने वालों में पति राजेश कुमार जी (लगभग 43 वर्ष), उनकी पत्नी पवित्रा (लगभग 40 वर्ष) और उनकी दो बेटियां सौजन्या (7 वर्ष) और सौम्या (4वर्ष ) शामिल हैं। कार में एक ऑटोमैटिक लॉक था, जिससे वे बाहर नहीं निकल सके। कार चालक लाला यदु, जो कार के सामने वाले सीट पर था, वहां से कूदकर पास मौजूद पेड़ को पकड़कर अपनी जान बचाने में सफल रहा। बाद में उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया।

 

इस घटना के बाद राहत और बचाव कार्य मौके पर छत्तीसगढ़ के आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) और स्थानीय पुलिस द्वारा किए गए। नदी का जल स्तर घटने के बाद उन चारों के शव सुरक्षित निकाले गए और पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजे गए।

बस्तर जिले में पिछले कुछ दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है, जिससे नाले-नदी में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। प्रशासन ने इलाके में बचाव कार्य जारी रखा है और कई गांवों का संपर्क अभी टूटा हुआ है। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों के लिए एसडीआरएफ को हाई अलर्ट पर रखा है और निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

 

 

यह हादसा मूसलाधार बारिश से पैदा हुए बाढ़ के खतरों की एक दर्दनाक याद है, जिसने एक संपूर्ण परिवार को उजाड़ दिया है। सरकार और प्रशासन इस आपदा से निपटने में पूरा सहयोग दे रहे हैं और प्रभावितों की मदद कर रहे हैं।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix