
Chhattisgarh:कुसमी: बाथरूम करने गई महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
घटना का विवरण
कुसमी। कुसमी थाना क्षेत्र में 9 अगस्त की रात एक महिला के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 9 अगस्त की रात करीब 10 बजे पीड़िता बाथरूम करने गई थी। इसी दौरान आरोपी बुधन राम उर्फ ठिरा राम (उम्र 34 वर्ष), निवासी सिविलतंगा कांटारसार, ने पीड़िता का हाथ पकड़कर जबरन उसे लोहार के बाड़ी में ले जाकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता सदमे में थी, लेकिन उसने हिम्मत दिखाते हुए मामले की शिकायत दर्ज कराई।

आरोपी ने की गाली-गलौज
बताया जा रहा है कि 28 अगस्त को आरोपी बुधन राम ने पीड़िता के घर पहुंचकर गाली-गलौज की और धमकी दी। इस घटना के बाद पीड़िता ने कुसमी थाने में शिकायत दर्ज की। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए धारा 64, 296 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की कार्रवाई
कुसमी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी बुधन राम को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



