
Kerala में भीषण Bomb विस्फोट: एक की मौत, कई मकान क्षतिग्रस्त
केरल के कन्नूर जिले में एक भयंकर बम विस्फोट हुआ जिसमें एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आसपास कई मकानें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। घटनास्थल पर मृतक के शरीर के चिथड़े बिखरे मिले, जो विस्फोट की जबरदस्त ताकत का प्रमाण हैं।

पुलिस ने शुरुआती जांच में पाया है कि यह विस्फोट एक देसी बम बनाने के दौरान हुआ हादसा हो सकता है। फिलहाल पुलिस और जांच एजेंसियां घटनास्थल पर मौजूद हैं और विस्फोट के कारणों की गहन जांच कर रही हैं। अधिकारियों का मानना है कि विस्फोट किसी विस्फोटक निर्माण की प्रक्रिया के दौरान हुआ, लेकिन पूरी जानकारी जांच के बाद ही सामने आएगी।
विस्फोट के कारण आसपास के लोगों में दहशत फैल गई है। कई लोगों को सुरक्षित निकालकर मेडिकल सहायता दी जा रही है, जबकि प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने की व्यवस्था भी प्रशासन द्वारा की गई है।

घटना की जांच जारी
पुलिस और बम निरोधक दस्ता (EOD) ने क्षेत्रों का मुआयना शुरू कर दिया है ताकि विस्फोट के पीछे छिपे कारणों का पता लगाया जा सके। संदिग्ध सामग्री जब्त कर लिए गए हैं और सभी संदिग्धों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



