
Chhattisgarh में NAXAL विरोधी बड़े पैमाने पर कार्रवाई
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ नक्सल विरोधी अभियान और तेज़ होने जा रहा है। सुरक्षा बलों ने घोषणा की है कि अब नक्सलियों के लिए कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं बचेगा और जंगलों के हर हिस्से को खंगाला जाएगा।

मानसून के बाद अभियान में तेजी
बस्तर सहित नक्सल प्रभावित इलाकों में अभी ‘ऑपरेशन मानसून’ चल रहा है, लेकिन मानसून जाते ही सुरक्षा बल अपनी गतिविधियां कई गुना बढ़ाने जा रहे हैं। इस दौरान सरेंडर, गिरफ्तारियों और नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशनों की संख्या में उल्लेखनीय इजाफा होगा। हाल ही में बीजापुर में 30 नक्सलियों के सामूहिक आत्मसमर्पण के बाद पुलिस अधिकारियों ने नक्सलवाद के खात्मे का रोडमैप घोषित किया है।
‘सिक्योरिटी वैक्यूम एरिया’ में हासिल सफलताएं
पुलिस ने बताया कि अब तक जिन इलाकों को नक्सलियों का मजबूत गढ़ या ‘सिक्योरिटी वैक्यूम एरिया’ माना जाता था, वहां भी अब सुरक्षाबलों ने पैठ बना ली है। बीते दिनों नेशनल पार्क जैसे जंगलों में भी सफल ऑपरेशन किए गए हैं, जिससे नक्सली दबाव में आए हैं।

अबूझमाड़, गंगालूर में सघन अभियान
अधिकारियों के अनुसार अबूझमाड़, गंगालूर जैसे इलाकों में विशेष अभियान तेज़ किया जाएगा। हर जंगल, पगडंडी और ठिकाने को सुरक्षाबल खोजेंगे ताकि नक्सलियों का बचने का कोई रास्ता न बचे।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



