
Chhattisgarh: पत्नी की बेवफाई के शक में पति बना हैवान, गला रेतकर हत्या, बाइक पर ले जाकर शव शिवनाथ नदी में फेंका
बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां पत्नी पर बेवफाई का शक पति को इस कदर सताया कि वह हैवान बन गया। आरोपी पति ने अपनी पत्नी की चाकू से गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी और फिर शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे बाइक पर ले जाकर शिवनाथ नदी में फेंक दिया। यह सनसनीखेज मामला गिधपुरी थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

शक ने बनाया हत्यारा
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी पति को अपनी पत्नी ममता के चरित्र पर शक था। यह शक उसके दिमाग में इस कदर हावी हो गया कि उसने अपनी पत्नी को मारने की ठान ली। ममता की बहनों ने बताया कि आरोपी शराब का आदी था और आए दिन ममता के साथ मारपीट करता था। वह बार-बार धमकी देता था कि वह उसे मार देगा। आखिरकार, उसने अपने इस खौफनाक इरादे को अंजाम दे दिया।
हत्या की साजिश और शव को ठिकाने लगाने का प्लान
जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने अपनी पत्नी को सब्जी तोड़ने के बहाने खेत में ले गया। सुनसान जगह का फायदा उठाते हुए उसने धारदार हथियार से ममता का गला रेत दिया। हत्या के बाद उसने शव को बाइक पर लादकर शिवनाथ नदी के किनारे ले गया और वहां शव को फेंक दिया ताकि सबूत मिटाए जा सकें। हालांकि, पुलिस की तत्परता के चलते यह वारदात ज्यादा देर तक छिपी नहीं रह सकी।
पुलिस ने शुरू की जांच, शव बरामद
घटना की सूचना मिलते ही गिधपुरी थाना पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने मौके से ममता का शव बरामद किया, जिसके गले पर धारदार हथियार के गहरे निशान थे। प्रारंभिक जांच में यह पुष्टि हुई कि हत्या चाकू से गला रेतकर की गई थी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



