March 5, 2026
सिरसा गेट अंडरब्रिज फिर 4 दिन बंद: बार-बार उखड़ रही सड़क ने बढ़ाई परेशानी, PM Modi ने किया था वर्चुअल लोकार्पण

सिरसा गेट अंडरब्रिज फिर 4 दिन बंद: बार-बार उखड़ रही सड़क ने बढ़ाई परेशानी, PM Modi ने किया था वर्चुअल लोकार्पण

Aug 28, 2025

 

भिलाई। पुरानी भिलाई के सिरसा गेट चौक स्थित रेलवे अंडरब्रिज एक बार फिर चर्चा में है। महज 10 माह पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 फरवरी 2024 को इसका वर्चुअल लोकार्पण किया था। लेकिन निर्माण के कुछ ही महीनों के भीतर इसकी सड़क उखड़ गई और अब 28 अगस्त सुबह 8 बजे से 31 अगस्त की शाम तक इसे मरम्मत के लिए बंद किया जा रहा है। इस दौरान हजारों लोगों को वैकल्पिक रास्तों से गुजरना पड़ेगा।

बार-बार उखड़ रही सड़क और टूटी लोहे की पट्टियाँ

अंडरब्रिज के भीतर पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। बारिश और भारी वाहनों के दबाव से बार-बार सड़क उखड़ जाती है और नाली के ऊपर लगाई गई लोहे की पट्टियाँ भी टूटने लगती हैं। लोकार्पण के बाद से ही लगातार इस तरह की शिकायतें आ रही हैं। स्थिति यह है कि हर 7-8 माह में अंडरब्रिज को मरम्मत के लिए बंद करना पड़ रहा है।

 

  • राहगीरों और कर्मचारियों पर असर
  • सिरसा गेट अंडरब्रिज से रोजाना करीब 40 हजार से अधिक लोग गुजरते हैं।
  • भिलाई से बीएमवाय इलेक्ट्रिक शेड जाने वाले कर्मचारी
  • एनएसपीसीएल और पीपीयार्ड में ड्यूटी करने वाले कार्मिक
  • रायपुर की ओर जाने वाले वाहन चालक

सभी इसी मार्ग का ज्यादा उपयोग करते हैं। अब 4 दिन के लिए बंद होने से लोगों को चरोदा होकर घूमकर जाना पड़ेगा।

 

प्रभावित गांव और आबादी

अंडरब्रिज बंद रहने से हजारों लोग प्रभावित होंगे –

  • पुरैना – 3000 लोग
  • जी केबिन – 4000 लोग
  • सिरसा कला – 6000 लोग
  • सोमनी – 4000 लोग
  • गनियारी – 2000 लोग

इसके अलावा भिलाई-तीन के निवासियों, एनएसपीसीएल, बीएसपी और रेलवे में कार्यरत हजारों कर्मचारियों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।

अंडरब्रिज निर्माण और लागत

सिरसागेट से ग्राम सिरसा कला की ओर जाने वाले इस अंडरब्रिज का निर्माण रेलवे ने 13.50 करोड़ रुपये की लागत से किया था। निर्माण के बाद से ही इसमें पानी भरने और सड़क उखड़ने की शिकायतें सामने आ रही हैं।

  • दिसंबर 2024 में इसे पहली बार बंद कर मरम्मत की गई।
  • 1 जनवरी 2025 को इसे फिर से खोला गया।
  • लेकिन 8 माह में ही यह दोबारा खराब हो गया।

 

अब फिर से मरम्मत की तैयारी

28 अगस्त से रेलवे और संबंधित एजेंसियां अंडरब्रिज की मरम्मत का कार्य शुरू करेंगी। उम्मीद जताई जा रही है कि 31 अगस्त तक कार्य पूरा कर लिया जाएगा और फिर से इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix