
NHM संविदा कर्मियों की हड़ताल जारी, खून से मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल लगातार जारी है। अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे कर्मियों ने अब अनोखा तरीका अपनाते हुए मुख्यमंत्री को खून से पत्र लिखा है। मनेंद्रगढ़ में हुए इस प्रदर्शन ने पूरे प्रदेश का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

20 साल से नियमितीकरण की लड़ाई
एनएचएम कर्मचारियों का कहना है कि वे पिछले 20 वर्षों से नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं। संविदा पर काम करने वाले इन स्वास्थ्यकर्मियों का आरोप है कि लंबे समय तक सेवा देने के बावजूद उन्हें न तो स्थाई नौकरी की सुरक्षा दी गई और न ही उचित वेतन। उनका कहना है कि उनका काम स्थाई कर्मचारियों जैसा ही है, लेकिन भारी भेदभाव किया जा रहा है।
10 सूत्रीय मांगों पर अड़े कर्मचारी
- छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ ने 10 सूत्रीय मांगें रखी हैं। इनमें प्रमुख रूप से:
- संविदा कर्मियों का सेवाकाल और कार्य की गुणवत्ता को ध्यान में रखकर नियमितीकरण।
- अन्य राज्यों की तर्ज पर संविलियन की नीति लागू करना।
- अलग पब्लिक हेल्थ विभाग का गठन कर क्लीनिकल और मैनेजमेंट कैडर के कर्मचारियों को समायोजित करना।
- कार्य अनुभव और पद योग्यता के अनुसार समान कार्य के लिए समान वेतन।
- ग्रेड पे तय करना और कार्य मूल्यांकन व्यवस्था में पारदर्शिता लाना।
कर्मचारियों का कहना है कि वे वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं, लेकिन उन्हें न तो सामाजिक सुरक्षा मिल रही है और न ही सम्मानजनक वेतन।

शासन का रुख और कर्मचारियों की नाराजगी
शासन की ओर से दावा किया जा रहा है कि कर्मचारियों की 10 में से 5 मांगें पूरी कर ली गई हैं। हालांकि कर्मचारी संघ का कहना है कि इस संबंध में उन्हें कोई लिखित आदेश अब तक प्राप्त नहीं हुआ है। इसी वजह से उनकी हड़ताल लगातार जारी है।
ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं पर असर
एनएचएम कर्मियों की हड़ताल का सीधा असर ग्रामीण अंचलों की स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ रहा है। कई स्वास्थ्य केंद्रों में ताले लटक गए हैं, जिससे मरीजों को इलाज में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, हड़ताल की वजह से प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है।

खून से लिखा पत्र – आक्रोश का प्रतीक
मनेंद्रगढ़ में एनएचएम कर्मियों ने अपने खून से पत्र लिखकर मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और वित्त मंत्री से अपील की है। इसमें कहा गया है –
“हम संविदा कर्मचारी पिछले 20 साल से नियमितीकरण की लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन अब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हुई हैं। आपसे निवेदन है कि हमें नियमित कर विशाल हृदय का परिचय दें
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



