March 5, 2026
छत्तीसगढ़वासियों को बड़ी सौगात! चिल्फी Border से Jabalpur तक बनेगी 4 लेन सड़क

छत्तीसगढ़वासियों को बड़ी सौगात! चिल्फी Border से Jabalpur तक बनेगी 4 लेन सड़क

Aug 28, 2025

 

कवर्धा | 28 अगस्त 2025 

छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के यात्रियों के लिए खुशखबरी है। केंद्र सरकार ने चिल्फी बॉर्डर से जबलपुर तक 150 किमी लंबी फोर लेन सड़क के निर्माण को मंजूरी दे दी है। करीब ₹2500 करोड़ की लागत से बनने वाली इस सड़क परियोजना से हजारों लोगों को राहत मिलेगी।

सांसदों की पहल से मिली मंजूरी

राजनांदगांव के सांसद संतोष पांडेय ने मध्यप्रदेश के सांसदों के साथ मिलकर संसद सत्र के दौरान इस सड़क निर्माण की मांग रखी थी। इसके बाद केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के प्रयास से चिल्फी बॉर्डर से आगे जबलपुर तक 4 लेन सड़क परियोजना को हरी झंडी मिल गई।

 

फायदा तो होगा, लेकिन चिल्फी घाटी रही चुनौती

हालांकि इस परियोजना का फायदा तभी मिलेगा जब छत्तीसगढ़ की चिल्फी घाटी की सड़क चौड़ी होगी। घाटी की सड़क संकरी होने के कारण आए दिन यहां भारी जाम लग जाता है।

  • एक ओर ऊंची पहाड़ी और दूसरी ओर गहरी खाई होने से वाहन फंस जाते हैं।
  • ओवरलोडेड पुराने वाहनों के खराब होने पर पूरी घाटी घंटों बंद हो जाती है।
  • रायपुर से जबलपुर जाने के लिए यही एकमात्र रास्ता है, जिससे रोज़ाना हजारों वाहन गुजरते हैं।

 

विशेषज्ञों का सुझाव

लोगों और विशेषज्ञों का मानना है कि केवल मध्यप्रदेश में फोर लेन बनाने से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा। जरूरत है कि

  • 1. चिल्फी घाटी की सड़क का चौड़ीकरण किया जाए।
  • 2. या फिर घाट के समानांतर नई सड़क काटकर अलग मार्ग बनाया जाए, जिससे आने-जाने के लिए अलग-अलग रास्तों का उपयोग हो सके।

स्थानीय जनता की उम्मीद

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक घाटी की समस्या हल नहीं होगी, तब तक मध्यप्रदेश की फोर लेन सड़क से छत्तीसगढ़वासियों को पूरा लाभ नहीं मिलेगा। वरना मध्यप्रदेश को वाहवाही मिलेगी और छत्तीसगढ़ की जनता परेशानियों से जूझती रहेगी।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix