
जनधन योजना के 11 साल: Bank खातों से आगे बढ़कर सशक्तिकरण की कहानी
नई दिल्ली | 28 अगस्त 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री जनधन योजना (PMJDY) के 11 साल पूरे होने पर देशवासियों को संबोधित करते हुए इसे सिर्फ बैंक खाते खोलने की योजना नहीं, बल्कि गरीब और वंचित वर्ग के सशक्तिकरण की ऐतिहासिक पहल बताया।

पीएम मोदी ने कहा कि “जब अंतिम व्यक्ति आर्थिक रूप से जुड़ता है, तभी पूरा राष्ट्र एक साथ आगे बढ़ता है।” उन्होंने यह भी ज़ोर दिया कि आज कोई भी गरीब परिवार बैंकिंग प्रणाली से बाहर नहीं है।
जनधन योजना का असर
- 1. बचत की ताकत – अब हर गरीब मां सम्मानपूर्वक अपने बच्चों के लिए बचत कर पा रही है।
- 2. किसानों को फायदा – बिचौलियों से मुक्त होकर किसान सीधे सरकारी योजनाओं और सब्सिडी का लाभ ले रहे हैं।
- 3. ग्रामीणों की भागीदारी – गांव-गांव तक बैंकिंग की पहुंच ने आम लोगों को राष्ट्र की आर्थिक धारा से जोड़ दिया है।

आर्थिक समावेशन की दिशा में क्रांति
2014 में शुरू हुई इस योजना के तहत अब तक करोड़ों बैंक खाते खोले जा चुके हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह योजना केवल “खाते खोलने तक सीमित नहीं है, बल्कि गरीब और ग्रामीण जनता को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाने का माध्यम है।
उन्होंने जनधन खातों को डिजिटल लेन-देन, प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT), बीमा और पेंशन योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया को भारत की आर्थिक क्रांति करार दिया।

प्रधानमंत्री का संदेश
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा:
जनधन ने लोगों को अपनी किस्मत खुद लिखने की शक्ति दी है।
इस योजना ने भारत को “आर्थिक समावेशन” का वैश्विक उदाहरण बना दिया है।
“आज भारत की प्रगति में हर गरीब, हर किसान और हर ग्रामीण सीधे तौर पर भागीदार है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



