March 4, 2026
Raipur का मासूम बच्चा गरियाबंद में लापता, परिवार बेहाल – Police की तलाश जारी

Raipur का मासूम बच्चा गरियाबंद में लापता, परिवार बेहाल – Police की तलाश जारी

Aug 28, 2025

 

राजिम (गरियाबंद)।
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक बेहद दुखद और चिंताजनक खबर सामने आई है। रायपुर से अपनी मां के साथ तीज त्योहार मनाने नाना के घर आए एक मासूम बच्चे के अचानक लापता होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। दो दिन बीत जाने के बाद भी बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

खेलते-खेलते हुआ गायब

जानकारी के अनुसार, रायपुर निवासी 7 वर्षीय अप्पित यादव 26 अगस्त को तीज पर्व पर अपनी मां के साथ नाना के घर पांडुका आया था। बताया जाता है कि शाम को अप्पित घर के गेट के पास खेलते-खेलते बाहर निकल गया और इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। घरवालों ने आसपास काफी खोजबीन की लेकिन बच्चे का कुछ पता नहीं चला।

 

थाना में दर्ज हुई रिपोर्ट

बच्चे के न मिलने पर परिजन 26 अगस्त की रात करीब 8 बजे पांडुका थाने पहुंचे और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने आसपास के इलाकों में तलाश शुरू कर दी। 27 अगस्त की सुबह पांडुका पुलिस ने नाना के घर से सटे नहर में भी तलाशी अभियान चलाया, लेकिन वहां भी कोई सफलता नहीं मिली।

 

बच्चा बोल नहीं पाता, चिंता दोगुनी

परिवार वालों ने बताया कि अप्पित बोल नहीं पाता है, जिसकी वजह से तलाश और भी मुश्किल हो गई है। यही कारण है कि परिवारजन किसी अनहोनी की आशंका से बेहद परेशान हैं और लगातार रो-रोकर बुरा हाल है।

 

पुलिस का तलाशी अभियान

पांडुका थाना प्रभारी कृष्ण कुमार जांगड़े ने बताया कि बच्चे की तलाश के लिए पुलिस की टीम लगातार काम कर रही है। गोताखोरों की मदद से नहर में भी सर्च ऑपरेशन किया गया, लेकिन अभी तक बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि खोजबीन और तलाशी अभियान लगातार जारी रहेगा।

 


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix