
9 साल की बच्ची के साथ हैवानियत: आरोपी जलालुद्दीन को Police ने दबोचा
मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना में 9 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी पर कहर बनकर टूटे आरोपी जलालुद्दीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बच्ची की मासूमियत को कुचलने के बाद आरोपी भागने की फिराक में था, लेकिन ज़्यादा देर और ज़्यादा दूर नहीं जा पाया।

पुलिस की सतर्कता से हुई गिरफ्तारी
सूत्रों के मुताबिक, वारदात के बाद जलालुद्दीन ने इलाके से फरार होने की कोशिश की, लेकिन बस्ती पुलिस की चौकसी और त्वरित कार्रवाई से उसके कदम रुक गए। आरोपी के पैरों में धंसा सरकारी कारतूस उसकी गिरफ्तारी का सबूत बन गया।
घटना ने दहला दिया इलाका
9 साल की मासूम के साथ हुई इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। स्थानीय लोगों में गुस्सा और आक्रोश साफ दिखाई दे रहा है। लोग मांग कर रहे हैं कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सज़ा दी जाए ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

अब न्यायपालिका के पास जिम्मेदारी
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत अदालत में पेश किया है। अब यह मामला पूरी तरह से न्यायपालिका के संज्ञान में है। पीड़ित परिवार और समाज की नज़रें अदालत के फैसले पर टिकी हैं।

समाज में उठे सवाल
यह घटना फिर एक बार उस कड़वी हकीकत को सामने लाती है कि मासूम बच्चियां आज भी सुरक्षित नहीं हैं। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर कब तक निर्दोष बच्चों की मासूमियत दरिंदगी का शिकार होती रहेगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



