February 1, 2026
Durg Police ने हत्या के अंधे केस की गुत्थी सुलझाई: पत्नी और प्रेमी ने मिलकर रचा था षड्यंत्र, गिरफ्तार

Durg Police ने हत्या के अंधे केस की गुत्थी सुलझाई: पत्नी और प्रेमी ने मिलकर रचा था षड्यंत्र, गिरफ्तार

Aug 27, 2025

दुर्ग। थाना पुलगांव चौकी अंजोरा पुलिस ने 24 अगस्त को सामने आए एक अंधे कत्ल के मामले का खुलासा कर दिया है। मृतक की पहचान धनंजय ठाकुर (उम्र 40-45 वर्ष) के रूप में हुई, जिसकी हत्या उसकी पत्नी अंजनी ठाकुर और उसके प्रेमी हरपाल सिंह राजपूत उर्फ छोटू ने मिलकर की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

मामला कैसे खुला?

24 अगस्त 2025 को पुलिस चौकी नागपुर क्षेत्र के अंबाला बाड़ी के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। मृतक के सिर पर गंभीर चोटें थीं। घटना स्थल से शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव का फोटो और विवरण आसपास के जिलों में रेडियो मैसेज और सोशल मीडिया पर वायरल किया।

तभी अंजनी ठाकुर नामक महिला पुलिस चौकी पहुंची और शव की पहचान अपने पति धनंजय ठाकुर के रूप में की। इसके आधार पर थाना पुलगांव में मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई की गई और पीएम (पोस्टमार्टम) रिपोर्ट से यह स्पष्ट हुआ कि मौत सिर और शरीर पर चोट लगने से हुई है। इसके बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया।

 

जांच में खुला राज़: पत्नी का प्रेम प्रसंग

पुलिस ने जब मृतक के पारिवारिक और सामाजिक रिश्तों की जांच की, तो पता चला कि मृतक की पत्नी अंजनी ठाकुर का प्रेम प्रसंग हरपाल सिंह राजपूत उर्फ छोटू (निवासी सरस्वती नगर, दुर्ग) के साथ पिछले 25 वर्षों से चल रहा था।

पूछताछ में हरपाल ने स्वीकार किया कि अंजनी और उसके बीच लंबे समय से संबंध हैं। वहीं, अंजनी ने भी इस रिश्ते को स्वीकार किया। जांच में सामने आया कि मृतक धनंजय ठाकुर शराब का आदी था और अक्सर अपनी पत्नी से पैसे मांगता था। पैसे नहीं देने पर वह गाली-गलौच करता और विवाद करता था।

 

हत्या की साजिश और क्राइम सीन

  • अंजनी और हरपाल के संबंधों में धनंजय बाधा बन रहा था। इसीलिए दोनों ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
  • 22 अगस्त 2025 को अंजनी ने धनंजय को काम के बहाने घर से बाहर भेजा।
  • रात करीब 11 बजे हरपाल, धनंजय को शराब पिलाने के बहाने नागपुर अंबाला बाड़ी ले गया।
  • शराब पिलाने के बाद हरपाल ने मौके पर पड़े ठोस पत्थर से धनंजय के सिर और चेहरे पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
  • घटना के तुरंत बाद अंजनी को फोन कर हरपाल ने बताया कि काम हो चुका है और वह घर लौट रही है।

 

पुलिस ने किया खुलासा और गिरफ्तार

पुलिस की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्य, मोबाइल लोकेशन और गुप्त जानकारी के आधार पर हरपाल सिंह और अंजनी ठाकुर को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया।

वर्तमान में आरोपियों हरपाल सिंह उर्फ छोटू और अंजनी ठाकुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix