
भारत पर Double America Tariff लागू, PM मोदी ने ट्रंप को फोन पर इग्नोर कर दिया साफ संदेश – “हम नहीं झुकेंगे”
नई दिल्ली, 27 अगस्त 2025 भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक संबंधों पर बड़ा असर डालने वाला फैसला बुधवार से लागू हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50% टैरिफ लगा दिया है। पहले से लागू 25% बेस टैरिफ के साथ रूस से तेल खरीदने को लेकर अतिरिक्त 25% टैरिफ भी अब लागू हो गया है।

आधी रात से लागू हुआ डबल टैरिफ
अमेरिका में बुधवार को आधी रात 12 बजे से यह डबल टैरिफ प्रभावी हो गया। अब भारत से अमेरिका जाने वाले कई उत्पादों पर 50% तक आयात शुल्क लगने लगा है।
क्यों लगाया गया टैरिफ?
विशेषज्ञों का मानना है कि इस टैरिफ के पीछे सिर्फ आर्थिक नहीं बल्कि राजनीतिक वजहें भी हैं। दरअसल, ट्रंप चाहते थे कि भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सीज़फायर का श्रेय उन्हें मिले, लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी ने यह क्रेडिट अमेरिका को नहीं दिया। इसके अलावा भारत का रूस से तेल आयात भी अमेरिका को रास नहीं आया।
एक्सपोर्ट पर भारी असर

मार्केट एक्सपर्ट अजय बग्गा ने बताया
> “पिछले साल भारत ने अमेरिका को लगभग 86.7 बिलियन डॉलर का निर्यात किया था। इसमें से 55-60 बिलियन डॉलर का निर्यात इस नए 50% टैरिफ के दायरे में आता है। अनुमान है कि भारत के एक्सपोर्ट में करीब 25-30 बिलियन डॉलर तक की गिरावट आ सकती है।”
मोदी सरकार का साफ रुख
भारत ने ट्रंप के टैरिफ फैसले पर शुरू से ही सख्त रुख अपनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट किया है कि देश अपने किसानों, मछुआरों और डेयरी उद्योग को नुकसान नहीं पहुंचने देगा, भले ही इसके लिए टैरिफ की कीमत क्यों न चुकानी पड़े।

जर्मन मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले कुछ हफ्तों में ट्रंप ने पीएम मोदी को 4 बार फोन किया, लेकिन मोदी ने उनका फोन नहीं उठाया। इसे अमेरिका को भारत की तरफ से सीधा संदेश माना जा रहा है कि भारत दबाव के आगे झुकने वाला नहीं है।



