March 4, 2026
Jammu- Kashmir बादल फटा, कटरा में भूस्खलन से 30 की मौत, जनजीवन अस्त-व्यस्त

Jammu- Kashmir बादल फटा, कटरा में भूस्खलन से 30 की मौत, जनजीवन अस्त-व्यस्त

Aug 27, 2025

जम्मू-कश्मीर, 26 अगस्त 2025।
जम्मू-कश्मीर में 26 अगस्त को हुई भारी बारिश और बादल फटने की घटना ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। कटरा स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग के पास बड़े स्तर पर भूस्खलन हुआ है, जिसमें अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

 

नदियां उफान पर, घरों को नुकसान

  • भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं और कई स्थानों पर जलभराव हो गया है। तेज़ बारिश के बाद पहाड़ों से बड़ी-बड़ी चट्टानें, पेड़ और भारी मलबा नीचे गिर गया, जिससे कई घर और रिहायशी इलाके इसकी चपेट में आ गए। मंदिर मार्ग पर भी भूस्खलन हुआ, जिसके कारण श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

 

मृतकों का आंकड़ा बढ़ा

  • शुरुआत में हादसे में मृतकों की संख्या 6 बताई जा रही थी, लेकिन ताज़ा अपडेट के अनुसार यह आंकड़ा 30 तक पहुंच गया है। रियासी जिले के एसएसपी परमवीर सिंह ने पुष्टि की है कि भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में सबसे अधिक नुकसान कटरा क्षेत्र में हुआ है।
  • राहत और बचाव कार्य जारी
  • स्थानीय प्रशासन, पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। मलबे में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश जारी है। खराब मौसम के कारण राहत कार्यों में दिक्कतें आ रही हैं, लेकिन लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

 

प्रशासन ने की अपील

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें और अनावश्यक रूप से नदी किनारे या भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में न जाएं। भारी बारिश की आशंका को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix