
Chhattisgarh के Balod जिले में फार्महाउस से 16 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया
बालोद, 26 अगस्त 2025: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फार्महाउस में चल रहे जुए के अड्डे पर छापा मारा। इस कार्रवाई में 16 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नकदी और लग्जरी कारें जब्त की हैं।

8 लाख रुपये नकद और तीन लग्जरी कारें जब्त
पुलिस ने छापेमारी के दौरान 8 लाख रुपये की नकदी और तीन लग्जरी कारें बरामद कीं। जब्त की गई संपत्ति की कुल कीमत लगभग 20 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार, यह जुए का अड्डा लंबे समय से चल रहा था, और स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
सभी 16 आरोपियों :

पुलिस की सख्त कार्रवाई
बालोद पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जुए के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। गिरफ्तार किए गए सभी 16 आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इस जुए के रैकेट में और कौन-कौन शामिल हो सकता है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



