
National Dog Day 2025: बिलासपुर में डॉग ब्लड डोनेशन की अनोखी मिसाल, बीमार लैब्राडोर को मिला जीवन
नेशनल डॉग डे 2025 के अवसर पर बिलासपुर से एक दिल को छू लेने वाली खबर आई है। यहां के डॉग लवर रूपेंद्र वैष्णव के दो साल नौ महीने के लैब्राडोर शैम्पू ने अपने साथी कुत्ते जिमी की जान बचाने के लिए रक्तदान किया। जिमी, जो जांजगीर जिले की रहने वाली नीलिमा सूर्यवंशी का डॉग है, गंभीर बीमारी से जूझ रहा था।

जिमी की हालत बहुत खराब थी, क्योंकि उसकी बॉडी में केवल 2.5 ग्राम खून बचा था। पशु चिकित्सक ने तुरंत ब्लड ट्रांसफ्यूजन का सुझाव दिया। नीलिमा ने सोशल मीडिया के जरिए रूपेंद्र से संपर्क किया और उन्होंने तुरंत शैम्पू का ब्लड डोनेट कराने का फैसला किया। बिलासपुर के एक निजी पशु चिकित्सालय में डॉक्टर्स ने इस प्रक्रिया को सावधानी से पूरा किया।
ब्लड डोनेशन के दौरान शैम्पू थोड़ा असहज था, लेकिन जल्द ही ठीक हो गया और बहरहाल शांत बैठा रहा। जिमी की तबीयत में खून मिलने के बाद काफी सुधार हुआ है और वह जल्दी ही स्वस्थ हो रहा है।
इस घटना ने डॉग्स के प्रति करुणा और प्रेम के साथ-साथ इंसानों के लिए भी एक बड़ा संदेश दिया है कि जानवर भी जीवन का समान रूप से हिस्सा हैं और हमें उनकी देखभाल करनी चाहिए।

डॉग्स के लिए ब्लड डोनेशन संभव है, जिसमें उनकी उम्र 2 से 7 साल के बीच होनी चाहिए। डॉग्स में इंसानों की तरह ब्लड ग्रुप नहीं होते, बल्कि ब्रीड के हिसाब से मिलान किया जाता है। रूपेंद्र का कहना है, “जब जानवर एक-दूसरे की जान बचा सकते हैं, तो इंसान क्यों न कर सकें।”
यह कहानी नेशनल डॉग डे के महत्व को उजागर करती है, जो कुत्तों के प्रति प्रेम, देखभाल और उनके कल्याण के लिए जागरूकता बढ़ाता है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



