
जहां MBBS की पढ़ाई, वहां ही इंटर्नशिप का नया नियम लागू
रायपुर, छत्तीसगढ़ — अब मेडिकल के छात्र जिस कॉलेज से MBBS की पढ़ाई पूरी करेंगे, उन्हीं कॉलेजों में उनकी इंटर्नशिप भी होगी। यह नया नियम नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) द्वारा लागू किया गया है। इससे पहले छात्र कई बार दूसरे कॉलेजों में इंटर्नशिप करना चाहते थे, जिससे विवाद उत्पन्न होता था।

इस बदलाव के बाद पं. दीनदयाल उपाध्याय हैल्थ साइंस एवं आयुष विश्वविद्यालय ने नया नियम लागू कर दिया है। इंटर्नशिप करने वाले छात्रों को प्रति माह 15,600 रुपए का स्टायपेंड मिलेगा।
छात्र वही इंटर्नशिप कर सकेंगे जो MBBS के अंतिम वर्ष (फाइनल ईयर) के दूसरे भाग में पास हो। इंटर्नशिप के बाद दो साल की बांड पोस्टिंग अनिवार्य है।
राज्य में 10 सरकारी मेडिकल कॉलेज हैं, जिनकी जितनी MBBS सीटें होंगी, उतनी ही इंटर्नशिप की अनुमति मिलेगी। उदाहरण के लिए, नेहरू मेडिकल कॉलेज में 230 सीटें हैं, तो 230 छात्रों को इंटर्नशिप मिलेगी।

विदेश से MBBS करने वाले छात्रों को भी इंटर्नशिप की अनुमति मिलेगी, हालांकि उन्हें कॉलेज और विश्वविद्यालय में निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। निजी कॉलेज से पास होने वाले अन्य राज्यों के छात्रों को भी इंटर्नशिप की अनुमति है।

इस नियम से मेडिकल शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ेगी और इंटर्नशिप की प्रक्रिया सुव्यवस्थित होगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



