
Balrampur: फर्जी Marksheet से आंगनबाड़ी सहायिका की नौकरी पाने वाली 4 महिलाएं गिरफ्तार
26-8-2025
Balrampur आंगनबाड़ी सहायिका की नौकरी पाने के लिए फर्जी मार्कशीट का सहारा लेने वाली 4 महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सोमवार को शंकरगढ़ थाना पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। मामला एकीकृत बाल विकास परियोजना, कुसमी में 2024-25 की भर्ती से जुड़ा हुआ है।

शिकायत पर खुला मामला
प्रभारी परियोजना अधिकारी ने भर्ती में गड़बड़ी की शिकायत कलेक्टर से की थी। इसके बाद कलेक्टर ने जांच टीम गठित की। जांच में सामने आया कि बेहराटोली जार्गिम, कटहरपारा महुआडीह, धाजापाठ कोठली और डूमरपानी बेलकोना में चयनित सहायिकाओं ने आठवीं कक्षा की फर्जी अंकसूची के आधार पर नियुक्ति हासिल की थी।
गिरफ्तार महिलाएं और आरोप
गिरफ्तार महिलाओं में अरमाना (29), रिजवाना (33), प्रियंका यादव (27) और सुशीला सिंह (26) शामिल हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) और 61(2) के तहत अपराध दर्ज किया है।

चारों आरोपित महिलाओं को न्यायालय में पेश कर दिया गया है। पुलिस अब इस पूरे फर्जीवाड़े के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



