March 2, 2026
Durg यातायात पुलिस का अध्ययन: दुर्घटनाओं पर नियंत्रण में Enforcement और Engineering का प्रत्यक्ष प्रभाव

Durg यातायात पुलिस का अध्ययन: दुर्घटनाओं पर नियंत्रण में Enforcement और Engineering का प्रत्यक्ष प्रभाव

Aug 25, 2025

संगोष्ठी में सामने आए अहम निष्कर्ष
दिनांक 23 अगस्त 2025 को इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), भिलाई लोकल सेंटर द्वारा इंजीनियर्स भवन, सिविक सेंटर, भिलाई में “Sustainable Traffic Management – Issues and Challenges” विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री विजय अग्रवाल उपस्थित रहे। संगोष्ठी में यातायात पुलिस की प्रभारी सुश्री ऋचा मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात), दुर्ग विशेषज्ञ पैनल की सदस्य के रूप में शामिल हुईं।

प्रवर्तन और दुर्घटना में कमी का सीधा संबंध
संगोष्ठी में प्रस्तुत डाटा विश्लेषण और प्रस्तुतीकरण से यह प्रमुख निष्कर्ष निकला कि यातायात नियमों का कड़ा प्रवर्तन (Strict Enforcement) और सड़क दुर्घटनाओं में कमी (Reduction in Road Accidents) सीधे अनुपात में हैं।
जनवरी से जुलाई 2024 के बीच दुर्ग जिले में यातायात नियमों के उल्लंघन के 11,198 प्रकरणों पर कार्यवाही की गई थी, जो 2025 की समान अवधि में बढ़कर 20,952 हो गई।

विशेष रूप से बिना हेलमेट वाहन चलाना, ट्रिपल सवारी, ओवरस्पीडिंग, नशे की हालत में वाहन चलाना और बिना सीटबेल्ट गाड़ी चलाने जैसे उल्लंघनों पर कड़ा ध्यान दिया गया।

परिणामस्वरूप, 2024 की तुलना में 2025 में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या 746 से घटकर 664, घायलों की संख्या 653 से घटकर 584 और मृतकों की संख्या 213 से घटकर 190 दर्ज की गई।

इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि जैसे-जैसे प्रवर्तन बढ़ा, वैसे-वैसे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आई, जो प्रवर्तन और दुर्घटना में कमी के बीच प्रत्यक्ष संबंध को दर्शाता है।
सड़क सुरक्षा के लिए 5E पिलर्स का महत्व

संगोष्ठी में यह भी रेखांकित किया गया कि सड़क सुरक्षा केवल प्रवर्तन तक सीमित नहीं है। 5E पिलर्स— Enforcement, Engineering, Education, Emergency और Evaluation के समन्वित प्रयासों से ही स्थायी परिणाम संभव हैं। इस दिशा में दुर्ग यातायात पुलिस ने स्थानीय प्रशासन और नगर निगम के सहयोग से कई कदम उठाए हैं, जिनमें शामिल हैं:
ब्लैक स्पॉट सुधार
सड़क प्रकाश व्यवस्था
डिवाइडर निर्माण
रंबल स्ट्रिप और साइन बोर्ड की स्थापना

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix