March 2, 2026
Janjgir Champa में चोरी की वारदातों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई: तीन आरोपी गिरफ्तार

Janjgir Champa में चोरी की वारदातों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई: तीन आरोपी गिरफ्तार

Aug 25, 2025

जांजगीर-चांपा, 25 अगस्त 2025: जांजगीर-चांपा जिले में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम पहरिया में रीत ऑटो पार्ट्स गैरेज से मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल के टुकड़े और घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन भी जब्त किया गया है।


चोरी की घटना और पुलिस की शुरुआती कार्रवाई
मिली जानकारी के अनुसार, प्यारे लाल ने 23 अगस्त को बलौदा थाने में शिकायत दर्ज की थी कि 22 अगस्त की रात अज्ञात चोरों ने उनके रीत ऑटो पार्ट्स गैरेज से पुरानी पैशन प्रो मोटरसाइकिल (सीजी 11 ए 9758) चुरा ली। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मुखबिर की सूचना पर मिली सफलता
जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की मोटरसाइकिल को काटकर उसके पार्ट्स को पिकअप वाहन में पन्नी से ढककर कुछ लोग बेचने की फिराक में हैं। इस सूचना के आधार पर बलौदा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन को रोका और तलाशी ली। तलाशी में मोटरसाइकिल के कटे हुए हिस्से बरामद हुए।

आरोपियों ने कबूला जुर्म
पिकअप चालक और उसके साथियों से पूछताछ में उन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने मोटरसाइकिल को काटकर उसके पार्ट्स कबाड़ी को 12 हजार रुपये में बेचने की योजना बनाई थी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन को भी जब्त कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

पुलिस ने तीन आरोपियोंअमित चौहान (22 वर्ष), देवनारायण चौहान (23 वर्ष), और प्रताप सिंह सिदार (19 वर्ष)—को गिरफ्तार किया है। तीनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix