
Punjab Police की बड़ी सफलता: बंबीहा Gang के चार शूटर गिरफ्तार, चार हथियार बरामद
अमृतसर/बरनाला: पंजाब पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए कुख्यात देविंदर बंबीहा गैंग के चार सक्रिय शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान सतनाम सिंह उर्फ सत्ती, गुरप्रीत उर्फ गुरी, सर्म सिंह उर्फ रिंकू और दीपक सिंह के नाम से हुई है।

पुलिस के अनुसार, ये सभी एक बड़ी लूट की योजना बना रहे थे।
नाका ऑपरेशन में मिली सफलता
बरनाला में लगाए गए नाका ऑपरेशन के दौरान जब पुलिस ने आरोपियों को रोकने का प्रयास किया, तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर अचानक गोलीबारी शुरू कर दी।
हालांकि, पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ और बहादुरी का परिचय देकर न सिर्फ हमलावरों को काबू किया, बल्कि उन्हें उनके वाहन समेत मौके पर ही दबोच लिया। इस दौरान पुलिस को किसी भी प्रकार की जन हानि नहीं हुई।
हथियारों का जखीरा बरामद
गिरफ्तार शूटरों से पुलिस ने चार हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इनमें शामिल हैं:
- एक जिगाना पिस्तौल
- तीन अन्य पिस्तौल (.30 और .32 बोर)
- बड़ी मात्रा में जिंदा कारतूस
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



