
America ने भारत से आयातित सामानों पर अतिरिक्त 25% टैरिफ बढ़ाने की घोषणा की है,
जिससे भारत के निर्यात को गंभीर चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। यह नया टैरिफ 27 अगस्त 2025 से लागू होगा और अमेरिका द्वारा लगाए गए कुल टैरिफ की दर 50% हो जाएगी, जो भारत सहित ब्राजील को भी लागू है।

इस निर्णय को अमेरिका ने भारत की रूस से क्रूड ऑयल खरीद जारी रखने को राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति के लिए खतरा मानते हुए लिया है। हालांकि, दवा, सेमीकंडक्टर और उर्जा जैसे कुछ संवेदनशील क्षेत्रों को टैरिफ से छूट दी गई है।

इस टैरिफ का प्रभाव भारतीय वस्त्र, रत्न एवं आभूषण, चमड़ा, समुद्री उत्पाद और रासायनिक उद्योगों पर विशेष रूप से पड़ेगा, क्योंकि इन क्षेत्रों का बड़ा निर्यात अमेरिका होता है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे इन क्षेत्रों को अमेरिकी बाजार में प्रतिस्पर्धात्मक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
भारत सरकार ने इस टैरिफ को “अनुचित, अव्यवसायिक और असंगत” करार देते हुए इसका कड़ा विरोध किया है और निर्यातकों के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने की योजना बना रही है।

इस टैरिफ के कारण भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार संबंधों में तनाव बढ़ सकता है, जिससे दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग प्रभावित होने की आशंका है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



